हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना और रैपर रॉकी पेरेंट्स बन गए हैं। रिहाना ने एक बेटे को जन्म दिया है। रिहाना का बच्चा मई 13 को लॉस एंजिलिस के अस्पताल में पैदा हुआ है। रैपर रॉकी रिहाना के बॉयफ्रेंड हैं, अब फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर लेगें। रॉकी और रिहाना एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को 2021 में ऑफिशियल किया था।

कपल की प्रेग्नेंसी की खबर के कुछ महीने पहले बॉयफ्रेंड रॉकी पर रिहाना से चीट करने का इल्जाम लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकी अपनी गर्लफ्रेंड रिहाना के ब्रांड फेंटी फुटवियर की डिजाइनर अमीना मुआदी को डेट कर रहे थे। जब इसके बारे में रिहाना को पता चला तो दोनों अलग हो गए थे। हालाकिं अमीना ने इन सारी रिपोर्ट्स को खारिज कर अपने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था।