रायपुर | छत्तीसगढ़ के 3 सांसद राष्ट्रपति पद के भाजपा प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावक बने हैं। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के घर पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर मुर्मू के नामांकन पत्र पर इन सांसदों ने हस्ताक्षर किए। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी। जिन सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं उनमें राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय और सरगुजा की सांसद रेणुका सिंह शामिल हैं। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने ट्वीट कर कहा कि यह मेरे लिए बहुत सुखद और आत्मगौरव का दिन है। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के रूप में शामिल हुआ। बता दें कि रामविचार नेताम छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सांसद हैं और उनका कार्यकाल जून माह में समाप्त हो रहा है।