शहनाज गिल को फैंस काफी पसंद करते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला जब जिंदा थे तब फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद थी। बिग बॉस में दोनों के बीच का बॉन्ड फैंस को बहुत पसंद आया था। इतना ही नहीं इसी शो के दौरान शहनाज ने कई बार सिद्धार्थ शुक्ला से अपने प्यार को जाहिर किया था। हालांकि सिद्धार्थ हमेशा शहनाज को अपना दोस्त बताते थे। खैर सिद्धार्थ, शहनाज की जोड़ी को फैंस इतना पसंद करते थे कि उन्होंने दोनों की जोड़ी का नाम सिडनाज रखा था। दोनों की फोटोज और वीडियोज को सिडनाज के नाम से फैंस सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। शहनाज भी इस नाम को बेहद पसंद करती हैं। उनके लिए सिडनाज नाम आज भी दिल के बहुत करीब है। भले ही सिद्धार्थ आज नहीं रहे, लेकिन एक्टर शहनाज के दिल में आज भी बसे हैं। उनकी यादें और उनके साथ अपना नाम 'सिडनाज', शहनाज कभी नहीं भल सकतीं।