साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि यह फैसला कपल ने आपसी सहमित से लिया है। धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की शादी को 18 साल हो चुके थे। अलग होने की घोषणा धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए की थी। जिसके बाद से उनके फैंस काफी हैरान हैं।

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की अलग होने की खबर पर हैरानी जाती हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। Friendly Buddy नाम के ट्विटर हैंडल ने धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के अलग होने पर हैरानी जताते हुए ट्विटर पर लिखा, 'यह काफी हैरान कर देने वाला है। बहुत अफसोस।' Rojer matz ने लिखा है, 'धनुष यह चौंकाने वाला है, मुझे खेद है कि आप दोनों के लिए चीजें खत्म हो गई हैं'

रजनीकांत के फैन क्लब ने भी धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की अलग होने पर प्रतिक्रिया दी है। Rajinikanth Fans ना्म के ट्विटर हैंडस ने लिखा, 'यह अप्रत्याशित और चौंकाने वाला है! ब्रेक-अप के पीछे के कारण हमारे किसी काम का नहीं हैं। मीडिया और फैंस को उन्हें वह स्पेस देना चाहिए जिसकी उन्हें जरूरत है। हम बस धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत बहन के अच्छे भविष्य की कामना करते हैं! मजबूत बनो थलाइवा रजनीकांत।'