सोना खरीदने वालों को तगड़ा झटका लगा है। आज 1 जुलाई 2022 से मोदी सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया है। भारत ने सोने पर अपना बेस  आयात शुल्क 7.5% से बढ़ाकर 12.5% ​​कर दिया है। यानी की सोना पर आयात शुल्क 5% महंगा हो गया। बता दें कि यह पिछले साल सरकार ने बजट में आयात शुल्क को घटाने का ऐलान किया था और इसे कम करके 7.5% कर दिया था। भारत में सोने पर 3% GST लगता है। कुल मिलाकर अब सोना खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल है।भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। भारत अपनी अधिकांश सोने की मांग को आयात के माध्यम से पूरा करता है, जो रुपये पर दबाव डाल रहा था। रुपया लगातार टूट रहा है, इससे असर पड़ा है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।