वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान रहे पूर्व चिकित्सक रॉनी जैक्सन द्वारा उनकी सेहत को ध्यान रखने की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस के पूर्व डॉक्टर रॉनी जैक्सन को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रॉनी को उनका स्वस्थ शरीर देखना बहुत पंसद था। ट्रंप ने यह बात टेक्सास के डलास में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में कही। ट्रंप ने कहा, रॉनी जैक्सन व्हाइट हाउस के डॉक्टर थे। वह एक महान डॉक्टर थे। वह एक एडमिरल थे और अब वह एक कांग्रेसी हैं। इस दौरान दर्शक दीघा में डॉक्टर रॉनी जैक्सन मौजूद थे। ट्रंप ने एक किस्सा बताते हुए कहा, 'मैंने रॉनी से कहा, ‘आपकी पसंद से सबसे अच्छा कौन है तो उन्होंने मुझे बताया क्योंकि वह मेरे शरीर को देखना पसंद करते थे। मेरा शरीर बहुत ही मजबूत था।’
एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि जैक्सन ने उन्हें बताया था कि वह 'अब तक के सबसे स्वस्थ राष्ट्रपति थे।' ट्रंप ने बताया कि जैक्सन ने 2018 में कहा था कि ट्रंप अपनी उम्र के हिसाब से पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन उन्होंने उन्हें 10 से 15 पाउंड वजन कम करने की सलाह दी थी। बता दें कि हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति ने 2024 के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पेश करने का एक बार फिर संकेत दिया था। उन्होंने कहा, ‘हमें शायद एक बार फिर करके दिखाना होगा।’
व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारियों और कैबिनेट सदस्यों के एक समूह द्वारा आयोजित एक बैठक में लोगों की तालियों के बीच ट्रंप ने यह बयान दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि बैठक का मकसद ट्रंप के दोबारा चुनाव लड़ने के लिए एक एजेंडा तैयार करना था। जो बाइडन के 20 जनवरी 2021 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने और खुद के व्हाइट हाउस को अलविदा कहने के बाद पहली बाद पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप वाशिंगटन पहुंचे थे। पूर्व उप राष्ट्रपति माइक पेंस के भाषण के कुछ घंटे बाद ट्रंप ने अपनी बात रखी थी। पेंस को 2024 चुनाव में ट्रंप का संभावित प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है।