(शाहपुर) शाहपुर के आधा सैकड़ा से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों , सदस्यों ने अपने पद एवम् प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा ,

- अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कार्यशैली बनी बडी़ वजह,

- लंबे समय से नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को किया जा रहा था नजर अंदाज,

- ब्लाक कांग्रेस कमेटी को लेकर कांग्रेसियों द्वारा जिले के बड़े नेताओं सहित प्रदेश अध्यक्ष तक पहले की जा चुकी शिकायत तब भी नहीं आया कार्यप्रणाली में कोई सुधार

शाहपुर (हेडलाईन)। नगर परिषद शाहपुर में होने वाले चुनाव में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कार्यशैली को लेकर अब विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं वहीं ब्लाक  कांग्रेस कमेटी शाहपुर के द्वारा अपनी पार्टी के वरिष्ठ कट्टर कांग्रेसी व नगर में जनाधार वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों से दर किनार कर काफी लंबे अरसे से नजर अंदाज किया जा है। जिसके कारण नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी यही हालत निर्मित है ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा ग्रामीण अंचलों में हो रहे जनपद, सरपंच चुनाव में भी जमीनी स्तर पर पैठ रखने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में समन्वय न बनाते हुए अपनी मनमर्जी से प्रत्याशी उतारे हैं ।  जिससे नाराज होकर अधिकतर जनपद क्षेत्र में कांग्रेस से नाराज़ होकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में चुनाव लड़ रहे हैं । जिससे सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को मिलता नजर आ रहा है। नगर के जिन वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शासन काल में भी विगत पंचवर्षीय में अपनी रणनीति के तहत शाहपुर जनपद पंचायत में रामरती बाई को जनपद अध्यक्ष व धर्मेंद्र दीक्षित को जनपद उपाध्यक्ष के पद पर काबिज कराने में नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन आज ब्लाक अध्यक्ष एवम् ब्लाक कांग्रेस कमेटी जनाधार वाले नेताओं को दर किनार कर अपने इशारों पर नाचने वाले नेताओं को बढ़ावा देने में लगी हुई है। अपने स्वार्थ के चलते कांग्रेस पार्टी को लगातार कमजोर कर निपटाने में लगी हुई है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कार्यशैली का प्रमाण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आगामी दिनों में होने वाले सभी चुनाव के नतीजे में देखने को मिलेगा। 

- अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कार्यशैली से आहत होकर दिया इस्तीफा ...
अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कार्यशैली से आहत होकर शाहपुर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों नें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंबिका प्रसाद मिश्रा के साथ मिलकर अपना सामुहिक इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा को सौंप दिया है। इस्तीफा सौंपने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंबिका प्रसाद मिश्रा, कमल किशोर परसाई, जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस, आंनद शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, कन्हैया वर्मा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, रामचरण सिरोलिया ब्लाक अध्यक्ष असंगठित कामगार प्रकोष्ठ, गंगा प्रसाद मिश्रा, पूर्व झुग्गी-झोपड़ी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, मुरारी गुप्ता, धनश्याम चौरे, संतोष शर्मा, घिसवा चौरे पूर्व सरपंच, बसंत वर्मा, चन्द्रभान वर्मा, छोटू परतें, मदन भनारे मोखा, रमेश गुप्ता पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष, बसंत वर्मा पूर्व पंच, छाया दरश्यामकर, रमेश दरश्यामकर, उमेश बागड़े, कुसुम, मनोज गुप्ता, श्रीकांत शुक्ला, गुलाब कहार, भागचंद वर्मा, बनवारी नागले, अनिल वर्मा, अशोक बाजपेई, रामकृष्ण लेदे, सेठी परसाई, मनोज पेद्राम, भुवनेश्वर पांडे, गजानंद परसाई, प्रकाश महोबिया, कुसुम परसाई, मनोज पेद्राम, लालता परसाई, शेखराम ऊईके, गणेश प्रसाद मिश्रा, फागू दरश्यामकर, मनोज नागले, अंकुश मिश्रा, सुलेमान कुरैशी, रोहित परसाई, रायसिंह, शिवकुमार घनकारे, दिनेश वर्मा, सुनील वर्मा, जमना यादव, कमलैश चौरे, अशोक सहित लगभग आधा सैकडा़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नाम पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा को सौंप दिया है। वहीं इस्तीफे की कापी प्रदेश अध्यक्ष को ई-मेल एवम् फैक्स के तथा व्हाट्सअप के माध्यम से भी प्रेषित कर दी है।
नवल-वर्मा-हेडलाईन-बैतूल 24 जून 2022