(बैतूल) बैतूल में बनेगी भाजपा की नगर सरकार , शाहपुर में निर्दलीय बिगाड़ रहे गणित एवम् आमला में भाजपा-कांग्रेस बराबर दो निर्दलीय जीते ,

 

बैतूल (हेडलाईन)/नवल-वर्मा । नगरीय निकाय चुनाव में बैतूल आमला एवम् शाहपुर के परिणाम घोषित हो चुके हैं जहाँ बैतूल में भाजपा का अध्यक्ष बनना तय हो गया है वहीं आमला और शाहपुर में रस्साकशी की स्थिति निर्मित हो गई है। चूंकि बैतूल में भाजपा के 23 , कांग्रेस के 10 एवम् आमला में भाजपा-कांग्रेस के 8-8 तथा 2 निर्दलीय और शाहपुर में 9 निर्दलीय कांग्रेस के 2 भाजपा के 4 पार्षद चुनाव जीते हैं । ऐसी स्थिति में आमला में निर्दलीय दोनों पार्टियों पर भारी पडे़ंगे वहीं शाहपुर में निर्दलीय एकजुट होकर नगर सरकार बनाने में कामयाब होते नज़र आ रहे हैं ।

निर्वाचन के जो परिणाम सामने आये है उनके अनुसार 
 बैतूल नगर पालिका के 33 वार्ड के परिणाम सामने आए हैं जिसमें वार्ड क्रमांक 1 सुभाष वार्ड से भाजपा की किरण चंद्र खातरकर, वार्ड क्रमांक 2 अर्जुन वार्ड से नरेंद्र हरसूले , वार्ड क्रमांक 3 दुर्गा वार्ड भाजपा के संतोष भलावी , वार्ड क्रमांक 4 मालवीय वार्ड से भजपा की कायम कावरे, वार्ड क्रमांक 5 शिवाजी वार्ड से भाजपा की आभा श्रीवास्तव, वार्ड क्रमांक 6 गांधी वार्ड से कांग्रेस के राजकुमार यादव , वार्ड क्रमांक 7 किदवई वार्ड से कांग्रेस की फरजाना , वार्ड क्रमांक 8 आजाद वार्ड से कांग्रेस के कदीर खान, वार्ड क्रमांक 9 तिलक वार्ड से कांग्रेस अब्दुल नफीस, वार्ड क्रमांक 10 वार्ड कृष्णपुरा से भाजपा के तरुण ठाकरे ,वार्ड क्रमांक 11 मोती वार्ड से भाजपा की कल्पना धोटे, वार्ड क्रमांक 12 देशबंधु वार्ड से भाजपा के राजेश पानकर , वार्ड क्रमांक 13 अंबेडकर वार्ड से भाजपा के महेश राठोर , वार्ड क्रमांक 14 प्रताप वार्ड से भाजपा की रजनी वर्मा , वार्ड क्रमांक 15 इंदिरा वार्ड से भाजपा के रघुनाथ लोखंडे, वार्ड क्रमांक 16 चंद्रशेखर वार्ड से भाजपा की पार्वती बाई बारस्कर ,वार्ड क्रमांक 17 भगत सिंह वार्ड से कांग्रेस के संतोष दीवान, वार्ड क्रमांक 18 पटेल वार्ड से भाजपा की रेणुका पवन यादव , वार्ड क्रमांक 19 शास्त्री वार्ड से कांग्रेस ओम प्रकाश दीवान , वार्ड क्रमांक 20 महावीर वार्ड से भाजपा की वर्षा बारस्कर, वार्ड क्रमांक 21 आर्यपुरा वार्ड से कांग्रेस की शबीना बानो , वार्ड क्रमांक वार्ड 22 टैगोर वार्ड से भाजपा के नितेश परिहार, वार्ड क्रमांक 23 जयप्रकाश वार्ड भाजपा शोभा निरापुरे , वार्ड क्रमांक 24 जाकिर हुसैन वार्ड से कांग्रेस की नंदिनी तिवारी, वार्ड क्रमांक 25 राम नगर वार्ड से कांग्रेस अशोक नागले , वार्ड क्रमांक 26 जवाहर वार्ड से भाजपा के विकास प्रधान , वार्ड क्रमांक 27 गणेश वार्ड से भाजपा के विजय जसूजा , वार्ड क्रमांक 28 विकास वार्ड से भाजपा के आनंद प्रजापति, वार्ड क्रमांक 29 राजेंद्र वार्ड से कांग्रेस की अर्चना गोविंद साहू , वार्ड क्रमांक 30 लोहिया वार्ड से भाजपा की सोमती धुर्वे , वार्ड क्रमांक 31 विनोवा वार्ड से भाजपा की शीला महाले , वार्ड क्रमांक 32 शंकर वार्ड से ममता मालवीय और वार्ड क्रमांक 33 विवेकानंद वार्ड से भाजपा की अंजू रानी शर्मा चुनाव जीत गई है।

वहीं आमला में ऐसे रहे चुनाव परिणाम... वार्ड क्रमांक एक  यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुनील उइके ने भाजपा प्रत्याशी को 73 वोटों से परास्त किया है। वार्ड क्रमांक दो  यहां भाजपा प्रत्याशी संजय राठौर ने कांग्रेस प्रत्याशी को 221 वोटों से परास्त किया है। वार्ड क्रमांक तीन यहां भाजपा प्रत्याशी सुधीर अंबाडकर सिर्फ 8 वोट से निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र पवार को हराकर चुनाव जीत गए हैं। वार्ड क्रमांक चार यहां से निर्दलीय प्रत्याशी दीक्षा सुरजेकर ने भाजपा उम्मीदवार को 80 वोटों से हरा दिया है। वार्ड क्रमांक पांच यहां से तीन बार के पार्षद रहे कांग्रेस प्रत्याशी शाबीर शाह को 104 वोट से हराकर भाजपा प्रत्याशी राकेश शर्मा चुनाव जीत गए हैं। वार्ड क्रमांक छह यहां भाजपा प्रत्याशी सुधा नारे ने कांग्रेस के प्रत्याशी को 58 वोटों से शिकस्त दी। वार्ड क्रमांक सात यहां से कांग्रेस की अलका मानकर ने निर्दलीय प्रत्याशी लता यादव को 58 वोटों से हरा दिया है। यहां भाजपा तीसरे नंबर पर रही। वार्ड क्रमांक आठ यहां भाजपा की ममता धामोड़े ने कांग्रेस उम्मीदवार को 379 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हराया है। वार्ड क्रमांक नौ  यहां कांग्रेस की खुशबू अतुलकर ने 324 वोटों से चुनाव जीता है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराया। वार्ड क्रमांक 10 यहां निर्दलीय काशीबाई शेषकर ने कांग्रेस की सीमा अतुलकर को 25 वोटों से हराया। वार्ड क्रमांक 11 यहां से भाजपा की ओमवती विश्वकर्मा लगातार पांचवीं बार पार्षद बन गई हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 275 वोटों के बड़े अंतर से हराया। वार्ड क्रमांक 12 यहां कांग्रेस की पद्मिनी भुंबरकर 87 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीतीं। वार्ड क्रमांक 13 यहां कांग्रेस के अमित हुरमाड़े 294 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। वार्ड क्रमांक 14 यहां कांग्रेस प्रत्याशी किशोर माथनकर 49 वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। वार्ड क्रमांक 15 यहां से कांग्रेस प्रत्याशी नितिन गाडरे ने भाजपा के राजेश बचले को 19 वोटों से हरा दिया है। वार्ड क्रमांक 16 यहां कांग्रेस प्रत्याशी रोहित हारोड़े 92 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीत गए हैं। वार्ड क्रमांक 17 यहां भाजपा प्रत्याशी शोभा देशमुख 46 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीती हैं। वार्ड क्रमांक 18 यहां से भाजपा प्रत्याशी नीलम लिखीराम साहू ने 66 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया।

साथ ही शाहपुर नगर परिषद में  वार्ड क्रमांक 1 दीपिका बंटी बोरबन  भाजपा 166,
वार्ड क्रमांक 2  आशीष रजनीकांत शुक्ला  भाजपा 146, वार्ड क्रमांक 3 नीतू शक्ति गुप्ता भाजपा 191,
वार्ड क्रमांक 4 सूर्यकांत सोनी भाजपा 132,
वार्ड क्रमांक 5 कुसुम परसाई निर्दलीय  100,
वार्ड क्रमांक 6 रिंकू राठौर (अंकुर)  निर्दलीय 263, 
वार्ड क्रमांक 7 उमेश बागडे (गुड्डा) निर्दलीय 163,
वार्ड क्रमांक 8  सुशीला मोनू  निर्दलीय 180,
वार्ड क्रमांक 9 इंदिरा प्रकाश कापसे निर्दलीय 129,
वार्ड क्रमांक 10 रोहित नायक (विक्की) निर्दलीय 245,
वार्ड क्रमांक 11 ललित कुमार बारस्कर  निर्दलीय 230,
वार्ड क्रमांक 12 कविता रवि बारस्कर कांग्रेस 178,
वार्ड क्रमांक 13 फूलवती कैलाश यादव कांग्रेस 149,
वार्ड क्रमांक 14 कमलेश प्रजापती निर्दलीय 118,
वार्ड क्रमांक 15 पम्मी छोटू राठौर निर्दलीय 190 मतों से अपने चुनाव जीते हैं ।
नवल-वर्मा-हेडलाईन-बैतूल 17 जुलाई 2022