@ ये अंदर की बात है ... - जित्तू टीका का दावा पिंटू को नहीं गोलू को मिली है जुंआ चलाने की परमिशन..!
बैतूल (हेडलाइन)। पवित्र नगरी थाना क्षेत्र में जुंआ सट्टा अपने शबाब पर है और जुंआ चलाने वालों से ही सामने आ रहा है कि कौन-कौन जुंआ चला रहा है! जैसे चर्चा थी कि पिंटू ताईखेड़ा, बिसनूर में और गोलू मंगोना में फड़ जमा रहा है? जैसे ही यह बात सार्वजनिक हुई तो कोई जित्तू टीका है वे अचानक सामने आते है और दावा करते है कि वे पिंटू के मीडिया मैनेजर है और फिलहाल पिंटू का काम बंद है केवल गोलू का चल रहा है क्योंकि गोलू के पास परमिशन है? वहीं दूसरी ओर जब यह बात जित्तू टीका से बाहर आती है तो गोलू के लोग भी सक्रिय हो जाते है और दावा करने लगते है कि गोलू कुछ नहीं कर रहा है जो कुछ है पिंटू का है ! हमारा नाम जबरन उछाला जा रहा है? खैर इस तरह की बातों से एक बात स्पष्ट हो गई कि जुएं की फड़ लग रही है और कथित रूप से परमिशन के साथ लग रही है इसलिए महाराष्ट्र के जुंआरी बेखौफ लग्जरी वाहनों में सवार होकर दोपहर 3 बजे के बाद बिसनूर और मंगोना के तरफ रूख कर लेते है? उन्होंने भरोसा दिलाया गया है कि किसी भी सूरज में पुलिस की रेड नहीं होगी। यदि ऊपर से रेड का फरमान आया भी तो सालबर्डी की तरह बाहर की टीम के आने के पहले ही खबर आ जाएगी और सबको सुरक्षित भेज दिया जाएगा। इस स्थिति में मुलताई पुलिस से किसी भी कार्रवाई का उम्मीद करना वहां के जागरूक नागरिक बेमानी मान रहे है? उनका मानना है कि सालबर्डी की तरह ही बैतूल से कप्तान को टीम भेजना चाहिए?


RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत