बैतूल। बैतूल नगर में माचना नदी पूर्णतः जलकुंभी की चपेट में आ गई है जहाँ उसने अपना एक विकराल रूप लेकर रखा हुआ है। यह जलकुंभी पानी की सतह पर है और यह पानी को दलदल बना रही है पानी को सुखा रही है उसे खत्म कर रही है ।  जिसे हटाने के लिए लाडो फाउंडेशन के संस्थापक अनिल यादव के द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया गया। उक्ताशय  में अनिल यादव ने बताया कि यह जलकुम्भी नदी के पानी की उपरी सतह पर है और यह आसानी से निकल जा रही है। लेकिन यह इतनी ज्यादा फैली हुई है कि जैसे ही हम जिस जलकुंभी को निकालते हैं तो वह उसी जगह में फिर से वापस आ जाती है जिसके लिए कोई उचित उपाय हमें ही करना होगा। हमें सभी को मिलकर एकजुटता से इस जलकुंभी को नाचना नदी से मुक्त करना एक बड़ी चुनौती होगा। अनिल यादव का मानना है कि एक दिन में तो नहीं लेकिन हमारा यह सदप्रयास एक दिन अवश्य सफल होगा।

 

 

​​​​​