बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । प्रतिष्ठित हिराणी परिवार की होनहार बेटी श्रुति अनिल हिराणी ने देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार, समाज एवं नगर का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों समाज और विभिन्न वर्गों के लोगों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
श्रुति हिराणी पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार हिराणी की पोती है एवं प्रतिष्ठित व्यवसायिक प्रतिष्ठान पिंजामल एंशीमल हिराणी के युवा संचालक अनिल हिराणी की सुपुत्री है और ख्यातिलब्ध वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटटेंट सुनील हिराणी की भतीजी है जिनके सानिध्य में उन्होंने कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर संघर्ष के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि को समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
श्रुति हिराणी की सफलता पर सामाजिक बन्धुओ ने कहा कि श्रुति की यह उपलब्धि हमारे समाज की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी है और यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और संघर्ष के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 18 जून 2026