(बैतूल) सांसद श्री उइके भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा का संगठन आज नवीन आयाम स्थापित कर चुका है।
मध्यप्रदेश के ऊर्जावान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री वीडी शर्मा द्वारा बैतूल हरदा हरसूद के सांसद श्री दुर्गादास उइके जी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप के नियुक्त किया गया है।
ज्ञात हो की सांसद श्री उइके केंद्र सरकार की विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य भी है।
इस नवीन नियुक्ति पर भाजपा जिला बैतूल के साथ ही जनजाति मोर्चा में हर्ष व्याप्त है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 12 अक्टूबर 2023