बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । विधानसभा चुनाव में वर्ष 2013 के बाद बैतूल जिले में भाजपा ने पुनः क्लीन स्वीप किया है और वहीं नर्मदापुरम संभाग में मंत्री पद के दावेदार कमल पटेल चुनाव हार गए है। ऐसी स्थिति में उम्मीद जताई जा रही है कि बैतूल जिले को मंत्री पद मिल सकता है। इन संभावनाओं को देखते हुए बैतूल से भोपाल और दिल्ली के लिए दौड़ शुरू हो गई है। इस दौड़ को देखते हुए मुलताई विधायक साफ स्वच्छ राजनीति के पैरोकार है उनका मानना है कि बैतूल जिले में यदि मंत्री पद का कोई स्वाभाविक और वास्तविक दावेदार है तो वह चन्द्रशेखर देशमुख है, जिन्हें लोग परसोड़ी के पटेल साहब के नाम से भी जानते है। पिछली बार चन्द्रशेखर देशमुख की टिकट कट गई थी। इस बार उन्हें टिकट मिली तो उन्होंने तमाम कयास और दावों को खारिज करते हुए 14846 मतों से चुनाव जीता है। चन्द्रशेखर देशमुख को जब टिकट मिली तो लोगों को उम्मीद भी नहीं थी कि वे केबिनेट मन्त्री रहे सुखदेव पांसे के मैनेजमेंट और उनके चक्रव्यूह को इस बार भेद पाएंगे, लेकिन अपनी सहजता और सरलता और भलमनसाहत के दम पर उन्होंने पूरे चुनाव के समीकरण को ही बदल कर रख दिया है। 

- इस वजह से है स्वाभाविक दावेदार ...        
जातिगत समीकरण                               
 चन्द्रशेखर देशमुख राजनैतिक रूप से चैतन्य कुन्बी समाज का प्रतिनिधित्व करते है, वहीं वे ओबीसी वर्ग का भी प्रतिनिधित्व करते है। 

- कठिन चुनाव जीतने का माद्दा ...                             
 चन्द्रशेखर देशमुख ने अपना पहला चुनाव उस वक्त के कैबिनेट मंत्री और दिग्गज ओबीसी नेता रामजी महाजन को हराया था। वहीं वर्तमान में उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे को शिकस्त दी है।

- इनका कहना...
अहंकार नहीं और हैं बहुत सहज...                                 
 चन्द्रशेखर देशमुख बहुत ही ज्यादा सहज व्यक्तित्व के मालिक है और उनमें अहंकार जरा भी नहीं है। उनकी खूबी यह है कि वे किसी के प्रति गलत व्यवहार भी नहीं करते है। इसलिए उनकी लोकप्रियता है। 
ओबीसी का प्रतिनिधित्व                      
मुलताई क्षेत्र की जनता चाहती है कि चन्द्रशेखर देशमुख जी को मंत्री बनाया जाए। वे ओबीसी का प्रतिनिधित्व करते है और वर्तमान में सीनियर विधायक है।
- राजू अनुराग पवार, भाजपा विधानसभा प्रभारी, मुलताई।

- उन्हें प्रशासनिक सिस्टम का है अच्छा अनुभव...
वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे है इसलिए प्र्रशासनिक सिस्टम को भी चलाना जानते है। सबसे बड़ी बात यह है कि वे आम लोगों के लीडर है।
- कीर्ति यादव, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 05 दिसम्बर 2023