(बैतूल) नवागत कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने संभाला अपना कार्यभार
बैतूल (हेडलाइन)/नवल वर्मा। जिले के नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बैतूल जिले के कलेक्टर पद पर मंगलवार अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन, सहायक कलेक्टर ऐश्वर्य वर्मा अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जयप्रकाश सैय्याम, संयुक्त कलेक्टर अनिल जैन एवं मकसूद अहमद ने नवागत कलेक्टर श्री सूर्यवंशी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन ने नवागत कलेक्टर को जिले की भौगोलिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों एवं सभी विभागों के जिले में पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात की।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 02 जनवरी 2024


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव