(बैतूल) साहित्यकार मिलन आयोजन 24 फरवरी को
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई आगामी 24 फरवरी को बैतूल जिला मुख्यालय में जिला साहित्यकार मिलन का वृहद स्तर पर आयोजन कर रही है। गुरुद्वारा रोड गंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर बैतूल में साहित्य का बसंतोत्सव अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में यह आयोजन रखा गया है। जिसमें प्रबोधन सत्र होगा और सम्मान भी किया जाएगा।
परिषद की जिला इकाई ने इसमें समस्त सामाजिक संस्थाओं , कवियों , लेखकों, नवोदित रचनाकारों एवं पत्रकारिता जगत सहित सभी प्रबुद्ध वर्ग से इस साहित्यकार मिलन आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी देते हुए परिषद के जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी ने बताया कि ऐसा आयोजन मध्य भारत प्रांत के प्रत्येक जिले में आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 24 फ़रवरी को सुबह 11 बजे से जिले भर से अधिक से अधिक संख्या में प्रबुद्धजनों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 18 फ़रवरी 2024


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव