(बैतूल) बीजासनी मंदिर में विशाल भंडारा हुआ आयोजित , - बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने दी सेवा , - श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मिले विधायक
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बीजासनी मंदिर बैतूल गंज में चैत्र नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन मंदिर समिति द्वारा किया गया, जिसमें जिले भर से पहुंचे लगभग 7 हजार से अधिक लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। बीजासनी मंदिर का भंडारा अपने विशेष स्वाद के लिए पूरे जिले में प्रसिद्ध है। विधायक हेमंत खंडेलवाल अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विशेष रूप से प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। मां बीजासनी को प्रसाद भेंट व चुनरी चढ़ाकर समस्त देवी देवताओं के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात् अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा विधायक को माता की चुनरी भेंट कर सम्मान किया गया।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 17 अप्रैल 2024


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
सरकार का बयान- घबराहट के कारण बढ़ी सिलेंडर बुकिंग
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव