(बैतूल) भाजपा की सरकार बनाने वाली लाड़ली बहना की घट रही संख्या पर बढ़ नहीं रही , - सरकार ने नियम अनुसार नई बहनों को जोडऩे के लिए प्रक्रिया ही नहीं की
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। म. प्र. में जिस लाड़ली बहना की वजह से भाजपा की सरकार बनी। उन बहनों की संख्या में कमी होते जा रही है, लेकिन उस कमी को पूरा करने के लिए नई बहनों को जोड़ा ही नहीं जा रहा है। जिस पात्रता के आधार पर लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया गया था, उसकी श्रेणी में आने वाली नई बहनों को जुडऩे का मौका ही सरकार द्वारा नहीं दिया गया है। जहां दिसम्बर में बैतूल जिले में लाड़ली बहना की संख्या 2 लाख 80 हजार 711 थी, वह जनवरी में 2 लाख 77 हजार 490 पर आ गई। जून 2023 से शुरू हुई योजना में शुरूआत में 2 लाख 7164 महिलाओं को लाड़ली बहना होने का लाभ दिया गया। यह संख्या सितम्बर में 2 लाख 80 हजार 901 पर पहुंच गई थी। फिर अक्टूबर में यह संख्या घटकर 2 लाख 80 हजार 780 हो गई। फिर दिसम्बर में यह संख्या घटकर 2 लाख 80 हजार 711 पर आ गई।
- 60 वर्ष पूरा करने वाली 3 हजार 186 महिलाएं योजना से बाहर...
लाड़ली बहना योजना में 60 वर्ष तक की महिलाओं को 1250 रूपए महीना देने का प्रावधान है। इसलिए जनवरी में इस तरह की महिलाओं को लेकर समीक्षा की गई और देखा गया कि जो महिला 60 वर्ष की आयु पूरा कर चुकी है, उन्हें योजना से अपात्र कर दिया गया। इनकी जिले में संख्या 3 हजार 186 है।
- सितम्बर से अनेक महिलाओं ने योजना का लाभ किया त्याग...
लाड़ली बहना योजना में अनेक महिलाएं ऐसी भी सामने आ रही है जो विभिन्न कारणों से लाभ त्याग कर रही है। सितम्बर 2023 से लाभ त्यागने की स्थिति सामने आ रही है। उस महीने में 74 महिलाओं ने लाभ त्याग किया। अक्टूबर में 121, नवम्बर में 42, दिसम्बर में 10 और जनवरी माह में 28 महिलाओं ने लाभ त्याग किया।
- मृत महिलाओं के कारण घट रही है लाड़ली बहना की संख्या...
लाड़ली बहना योजना में जो महिलाएं पात्रता रखती थी और जिनका पंजीयन भी हुआ था, ऐसी महिलाओं में तो कई महिलाओं की मौत हो रही है और इस वजह से भी संख्या कम हो रही है। जैसे जुलाई 2023 में 9, अगस्त में 7, जनवरी में 10 महिलाओं की मृत्यु हुई जो लाड़ली बहना योजना के तहत पात्रता रखती थी।
- आखिर योजना में सरकार क्यों नहीं जोड़ रही नई बहनेें...
लाड़ली बहना योजना में जो 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को पात्रता की श्रेणी में रेखा गया था। क्या जनवरी के बाद से 21 वर्ष की विवाहित महिलाओं की संख्या नहीं बढ़ी है? फिर क्या वजह है कि सरकार योजना में नई महिलाओं का पंजीयन नहीं कर रही है। वहीं बड़ा सवाल यह है कि सरकार 1500 रूपए कब करेगी?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 28 अप्रैल 2024


कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की