(बैतूल) नवरात्र में हिवरा में मां भवानी के भक्तों का लगता है मेला
बैतूल (हेडलाईन) / नवल वर्मा । आठनेर क्षेत्र के हिवरा स्थित प्रसिद्ध देवस्थान देवी मंदिर श्री महावीर देव स्थान भवानी मंदिर में भी शारदीय नवरात्रि पर 9 दिन विशेष शृंगार कर हवन-पूजा की जाएगी।
ग्राम के वरिष्ठ उपासक हनुमंत राव देशमुख ने बताया कि मां भवानी के मंदिर में नवरात्रि में जिले सहित बाहर के भी हजारों श्रद्धालु आकर दर्शन लाभ लेते हैं। यह मंदिर स्वयं-भू देवी मंदिर है मंदिर में 9 दिन विशेष श्रृंगार किया जाता है ।
यह मन्दिर बैतूल जिले कि आठनेर तहसील में ग्राम हिवरा में स्थिति है। यहां शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि पर यहां भक्तों की भारी भीड़ रहती है , जिनकी समस्त मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।
नवल वर्मा हेडलाईन बैतूल 02 अक्टूबर 2024


उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, ₹47 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद