(बैतूल) लव मैरिज करने वाले पति ने बिना तलाक दूसरा विवाह किया, आपत्ति लेने पर बेरहमी से पीटा , - मामले में पुलिस ने अब तक दर्ज नहीं की एफआईआर
बैतूल(हेडलाईन)/नवल वर्मा।आमला थाना अंतर्गत ग्राम कोंढरखापा में एक विवाहिता उसकी बहन और जीजा के साथ बेरहमी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई है। इस शिकायत के अनुसार उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया और मामले में पुलिस शिकायत के बावजूद एफआईआर नहीं लिख रही है। पांढूर्णा निवासी संंगीता पति पंकज नरवरे 25 वर्ष ने अपने पति पंकज नरवरे, ससुर बल्लू नरवरे, सास ललिता नरवरे सहित पवन नरवरे, छोटू नरवरे, सरोज चौरे, राजेराम चौरे, प्रवीणा गढ़ेकर, मैनीबाई गढ़ेकर, कन्हैया गढ़ेकर आदि के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें उसने बताया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया और घर से निकाल दिया, इसके बाद उन्होंने बिना विधिवत तलाक लिए ही प्रवीणा के साथ पुनर्विवाह कर लिया, जो कि हिन्दू अधिनियम और कानून के अनुसार अवैध है। उसका कहना है कि जब इस पुनर्विवाह को लेकर आपत्ति लेने वह अपने ससुराल पहुंची तो वहां उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। उसके साथ उसकी बहन और जीजा भी थे। आरोपी पक्ष ने सामुहिक रूप से मारपीट करते हुए उन्हें मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया। मामले को लेकर जब उसने पुलिस में शिकायत भी की तो उसकी शिकायत पर एफआईआर नहीं लिखी जा रही है। उसका कहना है कि उसे किसी भी स्तर पर कोई मदद नहीं मिल रही है, जिससे आरोपी पक्ष के हौंसले बुलंद हो रहे है और वे धमका रहे है।
नवल वर्मा हेडलाईन बैतूल 18 अक्टूबर 2024


उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, ₹47 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद