(बैतूल) बोथरा बंधुओं को मातृशोक , - श्रीमति मीना बोथरा का दु:खद निधन
बैतूल(हेडलाईन)/नवल वर्मा। जिले के प्रमुख कपड़ा व्यवसायी एवं बोथरा शॉपिंग मॉल के संचालक राजकुमार बोथरा की धर्मपत्नी, धीरज, प्रशांत एवं विवेक बोथरा की माताजी श्रीमती मीना बोथरा (66) का सोमवार शाम को दु:खद निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। स्व. श्रीमती बोथरा अपने पीछे पति एवं तीन पुत्रों का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।
श्रीमती बोथरा की अंतिम यात्रा मंगलवार को उनके चक्कर रोड, बैतूल स्थित निज निवास से प्रात: 10:30 बजे निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार कोठीबाजार मोक्षधाम में किया जाएगा।
बोथरा बंधुओं को मातृशोक पर जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, चिकित्सकों, सामाजिक बंधुओं, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है।


मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, 193 विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस
विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, उमेश पटेल ने लगाए गंभीर आरोप
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी