(बैतूल) नाका निर्माण में रेंजर ही इंजीनियर बनकर ड्राईंग डिजाईन लेकर कर रहा वेल्यूवेशन..! , - पश्चिम वन मंडल में भवन निर्माण में तमाम तकनीकी नियमों को रख दिया ताक पर..?
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। वन विभाग में रेंजर और डिप्टी रेंजर ही इंजीनियर का रोल अदा करते है! वे ही तय करते है कि लाखों रूपए से बनने वाली बिल्डिंग की ड्राईंग डिजाईन क्या होगी? वे ही लेआउट डालते है और मॉनीटरिंग सहित वेल्युवेशन कर भुगतान कर देते है! अब ऐसे में होने वाले निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर स्वत: प्रश्र चिन्ह लग जाता है? विभाग के आला अधिकारी इस व्यवस्था को जानते है, लेकिन वे भी सिस्टम के तहत सबकुछ मंजूर करते है? ऐसा ही कुछ पश्चिम वन मंडल की गवासेन रेंज के कुरसना में बनाए जा रहे नाका भवन में देखने में आ रहा है! करीब 14 लाख रूपए की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है? निर्माण में जो स्थिति नजर आ रही है, उसे देखते हुए इस भवन का भविष्य अभी से खतरे में दिखाई दे रहा है? निर्माण संबंधी मापदंडों का दरकिनार कर यहां पर निर्माण किया जा रहा है! बताया जा रहा है कि शासन से प्राप्त बजट को खर्च करने के लिए यह नाका निर्माण किया जा रहा है और इसके लिए तकनीकी प्रक्रिया और नियमों की अनदेखी की गई है? पूरा मामला जांच का विषय है और जांच तभी हो सकती है जब कोई तकनीकी जानकार इसकी जांच करें?
- गुणवत्ताहीन 01 ...
- जो लोहा उपयोग किया जा रहा है वह मापदंड के अनुरूप ही नहीं...
इस नाका भवन निर्माण में जिस लोहे का उपयोग किया जा रहा है वह लोकल मार्के वाली कंपनी है! जबकि शासन के स्पष्ट आदेश है कि जो कंपनी एप्रव्यूड की गई है उसी का लोहा निर्माण कार्यो में उपयोग होना चाहिए, जिससे कि भवन की आयु लंबी हो? इस तरह के लोहे में जल्दी जंग लगने लगता है और बिल्डिंग के कॉलम बीम आदि की स्ट्रेंथ कम हो जाती है और भवन सुरक्षित नहीं रहता।
- गुणवत्ताहीन 02...
- लोकल नालों के भसवा रेत का किया जा रहा है उपयोग...
भवन निर्माण में फारेस्ट के ही नालों से उठाकर रेत का उपयोग किया जा रहा है जो कि मिट्टी मिली हुई भसवा रेत है! ऐसी स्थिति में भवन में जो मटेरियल बनाया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता खराब हो रही है? कुल मिलाकर रेत का पैसा बचाने के लिए स्थानीय नदी-नालों की रेत ही उपयोग की जा रही है! इस स्थिति में जो भी कांक्रीट बनेगा उसकी उम्र अपने आप कम हो जाएगी और वह जल्द ही टूटने लगेगा?
- चिप गिट्टी का किया जा रहा कांक्रीट में उपयोग...
मौके पर जो गिट्टी पड़ी हुई है वह चिप है! जबकि इस तरह की गिट्टी का उपयोग भवन निर्माण में नहीं किया जाता है? जिस साईज की गिट्टी होना चाहिए वह मौके पर नहीं है?
- 90 दिन से ज्यादा पुरानी सीमेंट का कर रहे उपयोग...
यहां पर कांक्रीट के लिए जिस सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है वह 90 दिन से ज्यादा पुरानी है! आरोप है कि सस्ते में सीमेंट खरीदने के लिए 90 दिन से ज्यादा पुरानी सीमेंट ले ली गई?
@साभार : राष्ट्रीय दिव्य दुनिया
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 03 जनवरी 2025


हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का