(बैतूल) पुष्पेन्द्र बाबू की कृपा से भीमपुर का बीपीएम अनुबंधित वाहन का व्यक्तिगत लाभ ले रहा..! - स्वास्थ्य महकमे में अनुबंधित वाहन का संचालन उच्च स्तरीय जांच का विषय..?
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। जिले के स्वास्थ्य विभाग में अनुबंधित वाहनों का संचालन चर्चा का विषय तो है ही लेकिन गहन जांच का विषय भी बन गया है? इन वाहनों के संचालन को लेकर किन्ही पुष्पेन्द्र बाबू पर लगातार सवाल उठ रहे है? सामान्य नियम यह है कि कोई भी अनुबंधित वाहन केवल शासकीय वाहन के ही उपयोग में आना चाहिए, लेकिन देखने में यह आ रहा है कि शासकीय अनुबंधित वाहनों का उपयोग निजी कार्यो के लिए भी धड़ल्ले से किया जा रहा है? कहा तो यहां तक जाता है कि यह सब पुष्पेन्द्र बाबू के संज्ञान में ही होता है, लेकिन वे चुप्पी साधे रहते है?
- बीपीएम को अतिरिक्त सुविधा पर लग रहा प्रश्नचिन्ह ...
भीमपुर के बीपीएम मोरले को एक वाहन आवंटित किया गया है! यह वाहन अनुबंधित है और इस वाहन का उपयोग केवल शासकीय कार्याे में होना चाहिए, लेकिन देखने में यह आता है कि इस वाहन का उपयोग बीपीएम अपने निजी कार्यो के लिए भी भरपूर करते है? इस वाहन को जिला मुख्यालय बैतूल में शॉपिंग करते, भीमपुर में गैस एजेंसी से गैस टंकी लाते-ले जाते जैसे कामों में भी करते देखा गया? यह सब आम लोगों ने भी अपनी आंखों से देखा है।
- जिला मुख्यालय के बाहर भी होती है वाहन की आवाजाही...
इस मामले में यह भी बताया जा रहा है कि इस वाहन की आवाजाही निजी कार्यो के लिए जिला मुख्यालय के बाहर भी होती है? हालाकि इसकी लॉग बुक में इसे दर्शाया नहीं जाता है! बल्कि भीमपुर ब्लॉक का रूटिन दौरा बताया जाता है?
- बीपीएम का कहना कि सब पुष्पेन्द्र जी ही देखते है...
अनुबंधित वाहन के संचालन और भुगतान आदि का मामला सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ पुष्पेन्द्र बाबूजी देखते है। यह बात उक्त वाहन के संचालन और भुगतान को लेकर बीपीएम से पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कही है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 07 जून 2025

