(बैतूल) कलेक्टर एक बार फिर तबादला आदेश जारी कर कार्यमुक्त करना भूले, सब यथावत काम कर रहे , - पिछले एक वर्ष में तीसरा तबादला आदेश जिसका परिपालन नहीं हो रहा
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार के रीडर के तबादला आदेश जारी किए और इसे करीब 10 दिन का समय हो गया है, लेकिन जिनका तबादला किया गया वे वहीं पर यथावत काम कर रहे है। उन्हें ना तो रिलीव किया गया और ना ही उन्होंने नई पोस्टिंग पर ज्वाईनिंग दी। यह प्रशासनिक हल्के में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पहले भी दो ऐसे आदेश सामने आ चुके है जिनमें कलेक्टर ने तबादला किया, लेकिन उन आदेश का परिपालन ही नहीं हुआ और जिनका तबादला किया गया वे वहीं पर सेवाएं देते रहे जहां से उनका तबादला किया गया था। अब ऐसी स्थिति में सवाल यह उठता है कि जब तबादला आदेश का परिपालन नहीं होना है तो फिर आदेश करने का औचित्य क्या है? प्रशासनिक हल्के में इस स्थिति को लेकर कहा जाता है कि साहब सुबह जो करते है शाम को भूल जाते है, इसलिए जो जहां है वहीं सेवाएं दे रहा है।
- 10 माह पहले तहसीलदारों के तबादले पर किसी को रिलीव ही नहीं किया...
करीब 10 माह पहले तात्कालिन बैतूल तहसीलदार प्रदीप तिवारी का जिला पंचायत तबादला किया और चिचोली तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव को बैतूल तहसीलदार बनाया गया। इसके अलावा नायब तहसीलदार राजकुमार उईके, ऋचा कौरव, डॉली रैकवार आदि का भी एक तहसील से दूसरी तहसील में तबादला किया, लेकिन किसी को रिलीव नहीं किया। स्थिति यह है कि प्रदीप तिवारी और अतुल श्रीवास्तव का जिले से ही तबादला हो गया।
- चार माह हो गए एसडीएम का तबादला, लेकिन रिलीव ही नहीं...
अभी चार माह पहले अचानक कलेक्टर ने बैतूल एसडीएम राजीव कहार को मुलताई एसडीएम के लिए और मुलताई एसडीएम अनिता पटेल को बैतूल एसडीएम के लिए तबादला आदेश जारी किया। चार माह होने जा रहे है, लेकिन दोनों एसडीएम अपनी जगह पर यथावत काम कर रहे है। बताया गया कि उक्त आदेश कमिश्रर की वजह से किए गए थे। उक्त आदेश निरस्त हो गया या अभी बरकरार है, यह किसी को भी जानकारी नहीं है।
- 8 रीडर के तबादले पर सभी अपनी पुरानी पोजिशन पर ही दे रहे है सेवाएं...
अभी हाल ही में कलेक्टर ने अपर कलेक्टर के रीडर मनीष उदासी को नजूल और नजूल में तैनात हेमराज झरबड़े को अपर कलेक्टर को रीडर बनाया। वहीं तहसील में पदस्थ महेश जैन को बैतूल तहसील और बैतूल तहसील में पदस्थ अजीत सिंह को बैतूल एसडीएम का रीडर, भैंसदेही एसडीएम रीडर राजू सुजाने को तहसील और तहसील में पदस्थ मुकेश पोटफोड़े को एसडीएम कार्यालय किया। इसके अलावा मुलताई एसडीएम रीडर राधेश्याम सूर्यवंशी को तहसील और बाजीलाल वाडि़वा को तहसील से एसडीएम कार्यालय में तबादला किया गया। पर सभी यथावत काम कर रहे है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 08 जून 2025


इंदौर नवकारसी विवाद ने पकड़ा तूल, 50 लाख का मानहानि नोटिस जारी
केरल में UDF की बड़ी जीत, राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया—जनता का जताया आभार
बाजार पर दबाव: निवेशकों की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर
ममता बनर्जी का BJP पर तीखा हमला, ‘सीट लूटने’ का लगाया आरोप
तमिलनाडु में विजय की TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी, शानदार जीत से सब हैरान