(बैतूल) जूँएं के लिए कुख्यात गोलू राठौर को पुलिस ने देशी कट्टे के साथ रानीपुर रोड पर दबोचा , - बैतूल जिले में कहीं भी जूँआ हो लेकिन पाढर वाले प्रवीण राठौर उर्फ गोलू का नाम आता ही है
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। कोतवाली पुलिस ने रानीपुर रोड से लाल स्कार्पियों में जा रहे एक व्यक्ति से देशी कट्टा जब्त किया है। जिस व्यक्ति से यह कट्टा जब्त किया गया है उसका नाम प्रवीण उर्फ गोलू राठौर बताया गया। इसके बारे में बताया गया कि बैतूल जिले में जो लोग जुआं खिलवाते है उनमें सबसे बड़ा नाम गोलू राठौर का माना जाता है। पाढर निवासी प्रवीण राठौर उर्फ गोलू सट्टे जुएं के मामले में वर्षो से सबसे चर्चित नाम रहा है। विगत दो दशक में ऐसा कोई दौर नहीं रहा जब गोलू राठौर का नाम जुएं सट्टे को लेकर मीडिया में सूर्खिया ना बना हो। वर्तमान में भी वह झल्लार थाना क्षेत्र में चल रहे एक जुएं में खिलाडिय़ों को ले जाने के काम में लगा हुआ था। इसके एक माह पहले तक इसने नीमपानी क्षेत्र में करीब 15 दिन अपनी फड़ चलाई, लेकिन वहां पर किसी पार्टनर से विवाद होने के कारण फड़ बंद करनी पड़ी फिर यह झल्लार तरफ शिफ्ट हो गया। अब सामने आया है कि कोतवाली पुलिस ने इसे रानीपुर रोड से एक देशी कट्टे और लाल रंग की स्कार्पियों के साथ गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ 25-27 आर्मस एक्ट में अपराध भी दर्ज किया है। गोलू को लेकर बताया गया कि वह शाम को जब गला तर कर लेता है तो भूल जाता है कि वह क्या बोल रहा है और यह भी सामने आया कि वह बदतमीजी के साथ किसी से भी मुंहजोरी करने से नहीं चूकता है। अब सवाल यह है कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस जिला बदर की कार्रवाई क्यों नहीं करती?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 17 जून 2025


IPL में इतिहास रचने की चाह, राहुल बोले- धोनी से प्रेरणा
Harbhajan Singh का बयान: जनता के लिए लड़ना था, अब Y सिक्योरिटी पर सवाल
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला