(बैतूल) शहर में कचरा एवं गंदगी फैलाने, गुटखा खाकर थूकने की फोटो नपा को देने पर मिलेगा ईनाम , - पीआईसी की बैठक में एजेंडे के सभी 179 प्रस्तावों पर सभापतियों ने दी सहमति
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। स्वच्छता रैकिंग में बैतूल के लचर प्रदर्शन को लेकर गुरूवार को आयोजित पीआईसी की बैठक में भी गहन चिंतन हुआ है। सभी सभापतियों ने खराब रैकिंग के लिए दुख जाहिर करते हुए अपने-अपने सुझाव दिए है। इन सुझावों के आधार पर यह तय किया गया है कि शहर में जो भी गंदगी फैलाते हुए कचरा डालते हुए या गुटखा खाकर थूकते हुए की फोटो नगरपालिका की स्वच्छता शाखा को उपलब्ध कराएगा उसे ईनाम दिया जाएगा यह फोटो जिओ टैग होना चाहिए। साथ ही यह भी तय किया गया है कि कचरा फैलाने वालों को पहली बार 500 रूपए का जुर्माना किया जाएगा, दूसरी बार हजार रूपए का जुर्माना किया गया जाएगा और तीसरी बार में सीधे 5 हजार रूपए का जुर्माना किया जाएगा। पहली बार चेतावनी देने के बाद संबंधित वार्ड के पार्षद को भी अवगत कराया जाएगा। सभी सभापतियों ने कहा कि वे भी इसमें सहयोग करेंगे। वहीं शहर में आवारा मवेशियों पर रोक लगाने के लिए पशु पालकों की जानकारी भी नपा को संकलित करने की बात सभापतियों द्वारा की गई। इसके अलावा ट्रेचिंग ग्राउंड का विवादित हो चुका 1 करोड़ 72 लाख रूपए का टेंडर निरस्त करने का फैसला दिया गया है। इस पीआईसी की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, सीएमओ सतीश मटसेनिया, सभापति तरूण ठाकरे, कल्पना कैलाश धोटे, राजेश पानकर, रघुनाथ लोखंडे, रेणुका पवन यादव, नितेश परिहार, विकास प्रधान मौजूद थे। सभी की सहमति से 179 विषयों में सीसी रोड, आरसीसी नाला निर्माण, पेविंग ब्लाक, आरसीसी नाली निर्माण, आरसीसी रिटर्निंग वाल, सार्वजनिक शौचालय, सीसी रोड, आरसीसी कवर्ड नाली जैसे कामों को तवज्जों दी जा रही है। इसके अलावा अमृत योजना 2.0 में वाटर बाडी, रिजुविनेशन योजना के अंतर्गत सुभाष वार्ड हमलापुर में तालाब निर्माण की तकनीकी स्वीकृति, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत एमआरएफ, एफएसटीपी, निर्माण कार्य को अध्यक्ष के निर्देश पर स्वीकृति बाबत नगर में स्वच्छता वाहनों एवं चौक चौराहों पर आडियो विज्ञापन सेवाएं प्रदान करने के संबंध में, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदनों में 178 की सूची अनुमोदन करने बाबत, प्रशासनिक सार्वजनिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए तीन चलित शौचालय क्रय करने संबंधित, सीएमओ और निकाय के अन्य अधिकारियों के लिए पूल वाहन के रूप में चार पहिया वाहन किराए से लेने संबंधित, वर्ष 2025-26 के लिए कीटनाशक और रासायनिक सामग्री, जल प्रदाय शाखा के लिए फेरीकेलम सामग्री, जल शुद्धिकरण सामग्री, मोटर पंप मरम्मत की सामग्री, पोकलेन मशीन किराए पर लेने संबंधित, विद्युत सामग्री क्रय करने संबंधित, निकाय क्षेत्र में निजी भूमि भवनों पर लगाए जाने वाले होर्डिंग्स की दरों का निर्धारण करने, निर्माणाधीन जेल कढ़ाई में नपा के माध्यम से जल प्रदाय के लिए पाइप लाइन बिछाने संबंधित, लोक सेवा पदोन्नति नियम के प्रावधानों के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति को लेकर सहमति बन गई। बैठक में शहर में होर्डिंग को लेकर अखबारों में प्रकाशित खबरों को लेकर भी चर्चा की गई और प्रस्तावों पर सहमति जताई गई।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 01 अगस्त 2025


ईरान युद्ध से फूड डिलीवरी, कॉस्मेटिक्स और कपड़ा उद्योग सेक्टर भी हो सकता है प्रभावित
बीजेपी तमिलनाडु में चुनाव से पहले टीवीके को एनडीए गठबंधन में चाहती है जोड़ना
(बैतूल) नये ग्रुप बनाने और फिर ग्रुपों को तोडऩे से सवालों के घेरे में जिला आबकारी अधिकारी, - चलती नीलामी प्रक्रिया में कुछ ग्रुपों में दुकानों को कम ज्यादा किये जाने को लेकर चल रही कवायद
गोदरेज प्रॉपर्टीज ने कोयम्बटूर में खरीदी 44 एकड़ जमीन, आवासीय प्रोजेक्ट की तैयारी
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी