(बैतूल) चोरियों को लेकर एसपी ने शहर कोतवाल को बुलाकर कहा मेरा नाम क्यों खराब कर रहे हो , - कोतवाली क्षेत्र में सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों के साथ ही चोरियों पर नियंत्रण ना होने से लोगों में बढ़ रही नाराजगी
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। शहर में लगातार चोरियां लोगों में आक्रोश का कारण बन रही है और लगातार मीडिया में भी चोरी की वारदातें सुर्खियां बन रही है। इन स्थितियों को देखते हुए एसपी निश्चल झारिया ने बैतूल कोतवाल रविकांत डहेरिया को सोमवार दोपहर एसपी ऑफिस बुलाया और दो टूक शब्दों में कहा कि तुमसे चोरियां नहीं पकड़ा रही है इससे मेरा नाम खराब हो रहा है? दरअसल अभी हाल ही में कोठीबाजार में एक कपड़ा व्यवसायी की दुकान पर दो माह में लगातार दूसरी बार चोरी की वारदात के बाद उक्त व्यवसायी और कोठीबाजार के अन्य सम्भ्रात नागरिक चोरी की वारदात को लेकर पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में जाकर मिले थे। उसी दौरान एसपी ने एडीशनल एसपी कमला जोशी और कोतवाल रविकांत डहेरिया को अपने कमरे में बुलाकर चोरी की वारदातों को लेकर नाखुशी जाहिर की है। एसपी का कहना था कि चोरियां नहीं पकड़ पा रहे तो कर क्या रहे हो? वहीं एसपी ने चोरी की वारदातों में शामिल चोरों के मामलों में ऐसी कार्रवाई करने के लिए भी कहा जो चोरों के बीच नजीर बन जाए और उनमें डर पैदा हो। एसपी द्वारा चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं किए जाने को लेकर जब नाराजगी जाहिर की तो शहर कोतवाल एसपी के किसी व्यक्तिगत रूचि वाले मामले में व्यस्त होने का बहाना करने लगे तो एसपी ने उन्हें वहीं कहा कि उसमें भी तो कुछ नहीं कर पा रहे हो? खैर शहर में जिस तरह से चोरी की वारदातें हो रही है और सट्टे आदि पर कोई नियंत्रण नहीं है, बताते है कि जनप्रतिनिधि भी शहर की पुलिस से कतई खुश नहीं है। दरअसल मसला यह है कि जब पूर्व में उक्त दुकान में चोरी हुई थी तब भी व्यापारी एसपी से मिले थे और एसपी ने उन्हें जल्द चोर पकडऩे का आश्वासन दिया था, लेकिन चोर तो पकड़ाए नहीं पर दूसरी बार और चोरी हो गई, इसी को लेकर एसपी नाराज थे।
- यह है वह चोरी का मामला जिसमें व्यापारी एसपी से मिले...
पांच दिन पहले बुधवार रात कोठी बाजार क्षेत्र की प्रतिष्ठित कपड़ा दुकान अरिहंत टेक्सटाइल्स में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान का गेट तोडक़र प्रवेश किया और नकदी सहित जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। यह वही दुकान है जहां दो माह पूर्व 21 मई को 10 लाख 20 हजार की चोरी हुई थी। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 05 अगस्त 2025


2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय