(बैतूल) भोगीतेड़ा का शिवशंकर भी खसरा नंबर 58/4 में काट रहा है अवैध कालोनी , - जिला मुख्यालय के आसपास की पंचायतों में नहीं थम रहा अवैध कालोनियों का निर्माण
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। जिला मुख्यालय के आसपास की पंचायतों में अवैध कालोनियों का निर्माण नहीं रूक रहा है? प्रशासन के तमाम दावे और कुछ कार्रवाईयों के बाद भी धड़ल्ले से अवैध कालोनी काटी जा रही है। मजेदार बात यह है कि इन कालोनियों में जो संबंधित क्षेत्र के पटवारी है वह तब तक उच्च अधिकारियों को सूचना या प्रतिवेदन नहीं देता है जब तक अवैध कालोनाईजर वहां के तमाम प्लॉट ना बेच चुका हो! ऐसा ही कुछ खसरा क्रमांक 58/4 में हो रहा है? यहां पर अवैध कालोनी काटी जा रही है जिसमें बड़ा शेयर होल्डर भोगीतेड़ा के किसी शिवशंकर का बताया जा रहा है? करीब डेढ़ एकड़ में काटी जा रही इस कालोनी में नियम अनुसार किसी भी तरह की कोई अनुमति नहीं है?
वहीं जो लेआउट डाला गया है उसमें किसी भी तरह की मूलभूत सुविधा भी मौके पर नहीं है।? चूंकि यह जिला मुख्यालय से लगी पंचायत के क्रीम एरिया में कालोनी काटी जा रही है, इसलिए यहां पर लोगों का रूझान भी है। जब इस मामले में संबंधित हल्का पटवारी से पूछा गया तो उसने बड़ी मासूमियत से कहा कि मैं अभी कुछ दिनों पहले ही पदस्थ हुआ हूं। मुझे जानकारी ही नहीं है। अब सवाल यह है कि इसके पहले जो पटवारी यहां तैनात था उसके द्वारा क्या इस संबंध में बैतूल एसडीएम कार्यालय की डायवर्सन शाखा में सूचना दी गई है या नहीं ? जब इस संबंध में डायवर्सन आरआई राहुल इवने से पूछा गया कि तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि पिछले 6 महीने में इस खसरे को लेकर उन्हें कोई प्रतिवेदन नहीं मिला है। इससे स्पष्ट होता है कि अवैध कालोनियों पर अंकुश लगाने के कलेक्टर के इरादों पर कौन पानी फेर रहा है?
- भू-माफिया आम लोगों को सब्जबाग दिखाकर लगवाते है अवैध कालोनियों में पैसा...
बताया गया कि बैतूल शहर में कई भू-माफिया है जो दूसरों के पैसे पर कालोनाईजर बने बैठे है। यह लोग सामान्य लोगों को कालोनियों में खूब कमाई का सब्जबाग दिखाकर उनका पैसा लगवाते है और बाद में इस तरह के लोग उलझ जाते है। जैसे अभी कुछ समय पहले जामठी क्षेत्र में भी ग्रीन वैली कालोनी में यही हुआ था और खसरा नंबर 58/4 में भी यही दिखाई दे रहा है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 11 अगस्त 2025


इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
नरेला होली मिलन समारोह का भव्य समापन