(बैतूल) बीजासनी मंदिर में मनाया जाएगा कृष्ण जन्मोत्सव , - कृष्ण जन्माष्टमी पर होती है विशेष साजसज्जा
- झांकियां होती हैं विशेष आकर्षण का केंद्र
- फूलों से सजाया जाता है भगवान का पालना
- 56 भोग मिठाई , 11 किलो माखन मिश्री साबूदाना खिचड़ी व पंजरी का लगेगा भोग
- विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन ,
फूलों के स्वागत से होगा भगवान का आगमन

बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । बैतूल गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में आगामी 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया
जायेगा। इस अवसर पर रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक विशाल भजन संध्या का आयोजन मंदिर समिति द्वारा किया गया है, रात्रि 12 बजे भगवान का जन्म होगा, 56 भोग मिठाई, 11 किलो माखन मिश्री एवं पंजरी का भोग अर्पण किया जाएगा एवं महाआरती होगी जिसके पश्चात मिठाई, माखन मिश्री, साबूदाना खिचड़ी एवं पंजरी का भोग श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। मंदिर संस्थापक एवं समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में विशेष साजसज्जा की जाती है तथा सुंदर- सुंदर झांकियां मंदिर समिति के सदस्य मिलकर सजाते हैं। मंदिर समिति की ओर से उन्होंने समस्त धर्मप्रेमियों से इस आयोजन में बढ़ चढ़कर शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 11 अगस्त 2025


मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी