बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा।  खसरा नंबर 58/4 में भोगीतेड़ा निवासी शिवशंकर द्वारा अपने पार्टनर के साथ जो अवैध कालोनी बनाकर प्लॉट बेचे जा रहे है इस मामले में राष्ट्रीय दिव्य दुनिया में "भोगीतेड़ा का शिवशंकर भी खसरा नंबर 58/4 में काट रहा है अवैध कालोनी" शीर्षक से समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक हलचल शुरू हो गई है। डायवर्सन आरआई राहुल इवने ने बताया कि एसडीएम बैतूल के निर्देश पर संबंधित हल्का पटवारी से उक्त खसरे को लेकर समस्त जानकारी मांगी गई है और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही रजिस्ट्री कार्यालय से भी उक्त खसरे में हुए किसी भी तरह के खरीद फरोख्त को लेकर जानकारी मांगी जा रही है। इसके बाद संबंधित खसरे के भू-स्वामी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा? उनका कहना था कि यदि भू-स्वामी के पास कालोनी विकास अनुज्ञा, टीएनएसपी, रेरा और पीसीबी की एयर वॉटर कंसलटिंग नहीं होगी तो उसके खिलाफ एसडीएम के मार्गदर्शन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई कालोनी को प्रबंधन में लेने के साथ-साथ पुलिस कार्रवाई भी हो सकती है। उनका कहना था कि संभवत एक सप्ताह में यह पूरी दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। 

- कलेक्टर के संज्ञान में भी पहुंचा अवैध कालोनी का मामला...
इधर यह भी जानकारी सामने आ रही है कि सोमवार को टीएल की बैठक में भी कलेक्टर ने अवैध कालोनी को लेकर अधिकारियों से जवाब तलब किए है? बताया गया कि इस संबंध में कलेक्टर को भी जानकारी है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 13 अगस्त 2025