(बैतूल) एक सप्ताह से बंद पड़ा है व्हार्ईट टॉप सडक़ निर्माण, एप्रोच भी नहीं बनाई , - निर्माण संबंधी नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार कर रहा है निर्माण और अधिकारी मौन
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। शहर में निर्माणाधीन व्हाईट टॉप सडक़ जहां अपनी गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में है? वहीं दूसरी ओर इस सडक़ का निर्माण भी पिछले एक सप्ताह से बंद है? इसका कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। वहीं दूसरी ओर इस सडक़ निर्माण में आवागमन की दृष्टि से तकनीकी खामी छोड़ी जा रही है, जिसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही है? बताया गया कि लगभग एक सप्ताह होने जा रहा है, जब से सडक़ का काम ठप है और कब शुरू होगा इसका कोई भी जवाब सामने नहीं आ रहा है? बताया जा रहा है कि कोठीबाजार में कहीं पर सडक़ की दोनों लेन बनाई जा चुकी है तो कहीं पर अभी भी सिंगल लेन है। इसी तरह नेहरू पार्क के सामने दोनों लेन बनाई जा चुकी है। इधर जेल के सामने सिंगल लेन बनी हुई है। इस स्थिति के कारण इस सडक़ पर आवागमन में समस्याएं खड़ी हो रही है और जाम लग रहा है।
- एप्रोच नहीं बनाने से सडक़ पर ट्रैफिक हो रहा प्रभावित...
इस सडक़ पर वर्तमान स्थिति में जहां एप्रोच बनाई जाना चाहिए वहां एप्रोच ही नहीं है? इसका सीधा असर ट्रैफिक पर पड़ रहा है? जैसे नगरपालिका के मुख्य गेट के सामने ही कोई एप्रोच नहीं बनाई गई, ऐसे में नगरपालिका आने-जाने वाले सडक़ के किनारे वाहन खड़े कर आ जा रहे है और इससे बार-बार जाम लग रहा है।
- नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को दे रहे सहूलियत...
इस सडक़ निर्माण में अधिकारी ठेकेदार के प्रति बहुत ही ज्यादा साफ्ट कार्नर दिखा रहे है! जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है वहां पर बोर्ड भी नहीं लगाया जाता? सडक़ निर्माण की लागत और लंबाई आदि को लेकर भी कोई सूचना बोर्ड नहीं है? वहीं ठेकेदार को पीडब्ल्यूडी ने अपना रेस्टहाउस ही दे दिया है।
- सूचना बोर्ड ना लगाने से बाईक चालक की जान पर बन आई...
बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले जेल के सामने इस सडक़ की वजह से एक बाईक चालक की जान जाते-जाते बची है? वह तेज रफ्तार बाईक चलाते हुए शिवाजी चौक से लल्ली चौक की तरफ जा रहा था, इसी दौरान उस क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट बंद होने से उसे समझ नहीं आया कि सामने सडक़ ऊंची हो गई है और ऐसी स्थिति में उसकी बाईक सडक़ से टकरा गई और वह बाईक से उछलकर करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा। यह हादसा करीब रात 11 बजे का है, इसके प्रत्यक्षदर्शी अनेक लोग है जिन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है।
- इनका कहना...
सडक़ की गुणवत्ता से समझौते से लेकर नियमों को ताक पर रखने के मामले में पीडब्ल्यूडी की प्रभारी ईई ही जिम्मेदार है।
- सरफराज खान, कांग्रेस नेता ।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 18 अगस्त 2025


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप