(बैतूल) दो बाईक की टक्कर ने भैंसदेही पुलिस ने एक बाईक चालक को बताया पैदल , - भैंसदेही थाना प्रभारी रहते नीरज पाल पर लग रहे है गंभीर आरोप
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। गंज थाना प्रभारी नीरज पाल की पुलिसिंग को लेकर नये-नये मामले तो सामने आ ही रहे है, लेकिन इसके पहले की भैंसदेही पोस्टिंग के भी अजब-गजब कारनामे दिखाई दे रहे है! भैंसदेही थाना प्रभारी रहते हुए नीरज पाल ने जो किया उसका एक नमूना गुरूवार को कलेक्ट्रेक्ट में आई एक शिकायत से सामने आया है? इस मामले में नीरज पाल ने एक तरफा प्रकरण दर्ज किया, जिसकी वजह से वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ही आरोपी बन गया है? पूरे मामले को यदि बारीकी से देखा जाए तो साफ नजर आता है कि नीरज पाल ने अज्ञात कारणों से अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निवर्हन नहीं किया है?
- एक ही बाईक चालक पर एफआईआर दूसरे पर नहीं...
राजेश खंडाईत ने बताया कि उसके पिता के सिर में गंभीर चोट लगी थी और वह उन्हें इलाज कराने अमरावती लेकर गया। तकरीबन एक महीने तक उसके पिता वहां भर्ती रहे इसलिए वह इस दुर्घटना मामले में ध्यान नहीं दे पाए। जब उसके पिता अस्पताल से ठीक होकर घर आए तो पता लगा कि 3 अगस्त को उसके पिता के नाम पर एफआईआर दर्ज हो गई।
- यह है पूरा घटनाक्रम...
राजेश ओमकार खंडाईत ने बताया कि 8 जुलाई 2025 को उसके पिता ओमकार खंडाईत और मां देवकी खंडाईत टीवीएस बाईक से अपने भिकुंड रोड स्थित खेत से शाम के वक्त भैंसदेही स्थित घर लौट रहे थे। तकरीबन 7 से 8 बजे के दरमियान भैंसदेही से भिकुंड तरफ जा रही एक अन्य एक टीवीएस बाईक से आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
- दूसरे बाईक चालक को पुलिस ने बताया पैदल...
राजेश खंडाईत के अनुसार पुलिस ने जो एफआईआर लिखी उसमें दूसरे बाईक चालक राजेन्द्र प्रताप सिंह और तनिश हजारे को पैदल बताया जबकि वे टीवीएस मोटरसाईकिल क्रमांक एमपी-48-एमएल-4089 पर सवार थे। उसका कहना है कि जब वे इस मामले में टीआई नीरज पाल से मिला था तो उन्होंने कहा था कि अब तू कहीं भी चला जा तेरा कुछ नहीं होगा?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 21 अगस्त 2025


इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
नरेला होली मिलन समारोह का भव्य समापन