(बैतूल) व्हाईट टॉप सडक़ पर कांस्ट्रक्शन और एक्सपॉशन ज्वाईंट भी नहीं बनाए जा रहे , - सडक़ निर्माण में तकनीकी मापदंड ताक पर रख रहा ठेेकेदार एसडीओ और इंजीनियर कर रहे अनदेखी
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल शहर में बन रही व्हाईट टॉप सडक़ को लेकर तकनीकी मापदंड समझने वाले नागरिकों द्वारा लगातार सवाल खड़े किए जा रहे है? इसके बावजूद नोडल एजेंसी पीडब्ल्यूडी की प्रभारी कार्यपालन यंत्री, एसडीओ और इंजीनियर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे है? नागरिकों ने बताया कि कार्यपालन यंत्री तो किसी का फोन ही नहीं अटेंड करती है, इसलिए उन्हेंं वास्तविकता से अवगत कराना नामुमकिन है? सिविल इंजीनियर अभय सिंह चौहान ने व्हाईट टॉप सडक़ निर्माण में एक और बड़ी तकनीकी खामी का खुलासा किया है। उनका कहना है कि इस सडक़ निर्माण में कंास्ट्रक्शन और एक्सपॉशन ज्वाईंट ही नहीं छोड़ जा रहे है? इस वजह से भविष्य में सडक़ टूटेगी और बर्बाद हो जाएगी? उनका कहना है कि सडक़ पर लोडिंग क्षमता के लिए यह सब होना बहुत जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है? सडक़ के सरफेस पर मशीन से कट जरूर लगा रहे है, लेकिन यह एक्सपॉशन और कांस्ट्रशन ज्वाईंट नहीं है? उनका कहना है कि हर 32 मीटर पर एक्सपॉशन ज्वाईंट लगना चाहिए जो इस सडक़ में नहीं है? उन्होंने बताया कि 32 मीटर पर ज्वाईंट के लिए जो टीएमटी बार डाली जाती है उसकी मोटाई 32 एमएम होना चाहिए, लेकिन यहां पर 16 एमएम की रॉड से ही काम चलाया जा रहा है? इस उच्च स्तर के सिविल इंजीनियर ने जो खुलासे किए है, उससे एक बात स्पष्ट है कि एसडीओ और इंजीनियर स्टीमेट और ड्राईंग डिजाईन के अनुसार सडक़ का निर्माण नहीं करा रहे है। इस स्थिति को लेकर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे का कहना है कि भाजपा के राज में होने वाले निर्माण कार्येा में जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस बात पर नहीं रहता कि जो निर्माण हो रहा है वह गुणवत्तापूर्ण हो और तकनीकी मापदंड के अनुसार हो? उनका पूरा ध्यान तो इस बात पर रहता है कि जल्द से जल्द ठेकेदार का बिल निकले और उनका कमीशन का हिसाब-किताब हो जाए।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 23 अगस्त 2025


इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
नरेला होली मिलन समारोह का भव्य समापन