(बैतूल) कलेक्टर को नहीं है तकनीकी नॉलेज इसलिए व्हाईट टॉप पर पकड़ में नहीं आ पाई धांधली..! , - राष्ट्रीय दिव्य दुनिया की लगातार खबरों के बाद कलेक्टर ने स्वयं किया सडक़ निर्माण का निरीक्षण
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। कलेक्टर ने शुक्रवार को शहर में निर्माणाधीन व्हाईट टॉप सडक़ का निरीक्षण किया। चूंकि कलेक्टर को सडक़ निर्माण का ना तो तकनीकी नॉलेज है और ना ही उन्हें सडक़ के स्टीमेट और ड्राईंग डिाजाईन की जानकारी है, इसलिए वे इस सडक़ में चल रही धांधली को नहीं पकड़ पाए? चूंकि उनके साथ पीडब्ल्यूडी के ही अधिकारी थे! वे स्वयं तो अपनी सडक़ निर्माण की खामियां बताने से रहे? बेहतर होता कि कलेक्टर इस निरीक्षण में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ और पीडब्ल्यूडी पीआईयू के तकनीकी अधिकारियों को साथ में रखते और उनसे निर्माण को दिखवाते? खैर कलेक्टर के पास अभी भी विकल्प खुले हुए है, उन्हें चाहिए कि तीन करोड़ की लागत से बन रही इस सडक़ में वे एक जांच दल गठित करें, जिसमें अलग-अलग तकनीकी विभागों के एक्सपर्ट को शामिल कर जांच करवाए? खास बात यह है कि राष्ट्रीय दिव्य दुनिया की खबर के बाद ही कलेक्टर ने स्वयं पैदल चलकर सडक़ निर्माण का निरीक्षण किया और जहां-जहां एप्रोच नहीं थी वहां-वहां एप्रोच भी बनवाई है। गौरतलब रहे कि सडक़ निर्माण में गुणवत्ता और तकनीकी मापदंड को लेकर की जा रही धांधली पर राष्ट्रीय दिव्य दुनिया ही लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है और इसके बाद ही कलेक्टर ने यह निरीक्षण किया।
- इन बिंदुओं पर होना चाहिए तकनीकी जांच...
1 - सडक़ निर्माण में कांक्रीट के पहले क्या जीएसबी या डब्ल्यूएमएम का उपयोग कर लेबलिंग और काम्पेक्शन किया गया?
2 - कांक्रीट मिक्स डिजाईन का कोई मान्य टेस्ट रिपोर्ट या साईट रिपोर्ट टेस्ट का रिकार्ड उपलब्ध कराए बिना कास्टिंग की गई जिसमें स्ट्रैंथ संदिग्ध है?
3 - स्वीकृत ड्राईंग डिजाईन के अनुसार 200 एमएम मोटाई होना चाहिए, लेकिन अलग-अलग जगह अलग-अलग मोटाई है? जो 120 से 150 एमएम की कास्टिंग ही नजर आती है?
4 - निर्माण स्थल पर निर्माण सामग्री और टेस्ट आदि की कोई भी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है? ज्वाईंट तक नियम अनुसार नहीं बनाए जा रहे?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 25 अगस्त 2025


भोरमदेव महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 400+ पुलिसकर्मी तैनात
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सताने लगा क्रॉस वोटिंग का खतरा
47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर भारत लौटा ‘नंदा देवी’ जहाज
चांदी में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा
सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर हुआ