बैतूल। अभी हाल ही में पुलिस ने शहर में ही एक जुएं की फड़ पर रेड मारी और 10 आरोपियों को पकडक़र 3100 रूपए की जब्ती बताई! इस मामले में जो आरोपी बनाए गए वह सभी अल्पसंख्यक वर्ग से है। पुलिस ने इन दस आरोपियों की जो फोटो जारी की उसमें एक बंदा अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह बंदा शहर के एक सट्टा किंग का भाई है। इस आरोपी के नाम में जो वल्दियत है वह बदल दी गई है? जहां त होना था वहां न कर दिया गया है। बताते है कि एक शब्द के बदलाव के लिए तीस हजार रूपए खर्च किए गए है! यह सब बातें पुलिस से छूटने के बाद पकड़ाएं आरोपियों ने ही शहर के चौक चौराहों पर चर्चा के दौरान जाहिर की है? वहीं चर्चा है कि यहां पर जो जुंआ पकड़ाया वह तीन पेटी का था, लेकिन मात्र 3100 रूपए की जब्ती दिखाई गई! इस पूरे मामले को लेकर काफी कानाफूसी चल रही है। 
- जुएं में पकड़ाए एक युवक को उसके पिता ने धुनक दिया...
यह तमाम आरोपी शहर के एक खास इलाके के ही है, उनमें से एक युवक को उसके पिता ने खूब धुनका और कहा कि बदनामी कराता है तो युवक ने रोते हुए कहा कि अब्बा में उस तरफ कभी नहीं जाउंगा काम पर ही जाउंगा। बताया जा रहा है कि जो सट्टा किंग है इसने उस अल्पसंख्यक क्षेत्र में कई युवकों को जुआं सट्टा जैसे अवैध काम से जोड़ रखा है और अवैध काम कर रहा है? यहां पर जो जुएं की फड़ चल रही थी उसमें फाईनेंसर इसका भाई ही था।