(बैतूल) कोई भी गरीब भूखा न रहे, इस संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैतूल में किया दीनदयाल रसोई का शुभारंभ , - विश्वकर्मा समाज समिति को सौंपी जिम्मेदारी, रसोई के साथ जल्द शुरू होगी चाय-नाश्ते की भी सेवा
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों को ससम्मान भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली दीनदयाल रसोई का पुनः संचालन रविवार 31 अगस्त से शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ सुबह 8.30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति, भाजपा गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मण्डल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता बबलू मालवी, नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, कैलाश बंडू धोटे सांसद प्रतिनिधि, पार्षद वर्षा रमेश बारस्कर, पार्षद कायम कावरे, पप्पी शुक्ला, पार्षद पिंटू परिहार, मनीष मिसर, प्रमोद राठौर, भावेश चडोकार,बिट्टु ठाकुर, पवन राठौर, मुन्ना मानकर,विश्वकर्मा समाज समिति अध्यक्ष गणेश प्रसाद मालवी, शशिकांत मालवी सचिव, देवेन्द्र बबलु मालवी, हर्ष मालवी कार्यकारी अध्यक्ष, वीरेन्द्र मालवी कोषाध्यक्ष, देवकुमार मालवी सह सचिव, विष्णुकांत मालवी, विनय बंटी मालवी युवा मंच अध्यक्ष, नितेश बंटी मालवी, बद्री प्रसाद, विवेक गुडु मालवी, रवि मालवी, मनोज मालवी, संतोष मालवी, नगर पालिका सीएमओ सतीष मटसेनिया सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी मौजूद रहे।
इस बार दीनदयाल रसोई का संचालन एक बार फिर विश्वकर्मा समाज समिति को सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि बैतूल में दीनदयाल रसोई की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2015-16 में विधायक हेमंत खंडेलवाल ने स्थानीय प्रतिष्ठित नागरिकों और व्यापारियों के सहयोग से की थी। यह पहल इतनी सफल रही कि बाद में इसे पूरे प्रदेश में लागू किया गया और दीनदयाल रसोई योजना ने प्रदेश स्तर पर एक मॉडल का रूप लिया।
शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि शासन की मदद से शुरू हुई यह योजना गरीबों और मजदूरों के लिए वरदान साबित हुई है। बैतूल का मॉडल प्रदेश में सबसे सफल माना गया और अब भी इसे उसी जिम्मेदारी और संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबों और मजदूरों को मात्र 5 रुपए में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वकर्मा समाज समिति और नगर पालिका से आग्रह किया कि बैतूल में एक और पहल की जाए। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग सुबह 8 से 9 बजे तक काम पर निकल जाता है और दिन में 12 से 1 बजे भोजन के लिए नहीं लौट पाता। ऐसे में उनके लिए सुबह चाय और नाश्ते की व्यवस्था भी अलग से की जाए। इस सुझाव को सभी ने सराहा और इस दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि सरकार और समाज का यह साझा दायित्व है कि कोई भी गरीब या मजदूर शहर में भूखा पेट आया है तो वह भूखा पेट वापस न जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने जन्मदिन या पूर्वजों की पुण्यतिथि पर दीनदयाल रसोई में सहयोग दें, ताकि इस सेवा को और मजबूती मिले।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 31 अगस्त 2025


इंदौर और जबलपुर की तर्ज पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे “गीता भवन” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
नरेला होली मिलन समारोह का भव्य समापन