(बैतूल) 236 करोड़ का बैतूल के किसानों ने फसल बीमा प्रीमियम दिया, क्लेम मिला 101 करोड़ , - फसल बीमा में किसानों से ज्यादा बीमा कंपनियों को मिलता है लाभ
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। अभी हाल ही में दो वर्ष के चार सीजन का फसल बीमा क्लेम आया है। यह क्लेम लगभग तीन वर्ष बाद आया है, इस क्लेम को लेकर किसानों में असंतोष देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि कहीं ना कहीं उनके साथ धोखा हुआ है। जब आए हुए क्लेम और चुकाए गए प्रीमियम को लेकर हिसाब किताब देखा गया तो यह सामने आया कि बैतूल जिले में दो वर्ष के चार सीजन में किसानों ने लगभग 236 करोड़ रूपए का प्रीमियम फसल बीमा करने वाली कंपनी को चुकाया है। जबकि दो वर्ष के चार सीजन में किसानों को मात्र 101 करोड़ का ही क्लेम मिला है और यह क्लेम भी इस तरह से मिला है कि इसे भी बंदरबाट की संज्ञा दी जा रही है। कुछ हल्के के किसानों का कहना है कि जितना हमने प्रीमियम चुकाया है उसका 10 फीसदी भी क्लेम खाते में नहीं आया है। अब ऐसा क्यों है इसको लेकर फसल बीमा के फार्मूले पर ही सवाल है।
- खरीफ 2023-1 लाख किसानों में से 57 हजार किसानों को मिला क्लेम...
फसल बीमा में खरीफ 2023 में एक लाख 2031 किसानों ने एक लाख 91 हजार 318 हेक्टेयर की फसल का फसल बीमा कराया। इसमें किसानों द्वारा 749.611 करोड़ राशि की फसल का बीमा कराया था। इसके लिए किसानों ने 80.36 करोड़ का प्रीमियम चुकाया था। इसमें से किसानों को 59.38 करोड़ का ही दावा भुगतान किया गया है और फसल बीमा क्लेम पाने वाले किसानों की संख्या 57 हजार 87 बीमा कंपनी द्वारा बताई जा रही है।
- खरीफ 2024-99 हजार किसानों ने बीमा कराया और 42 हजार को मिला क्लेम...
खरीफ सीजन 2024 में जिले में 98 हजार 903 किसानों ने फसल बीमा कराया था। इसमें 1 लाख 84 हजार 175 हेक्टेयर भूमि पर 14 करोड़ 45 लाख 81 हजार 495 रूपए की फसल का बीमा किया गया। इसके लिए किसानों ने 77 करोड़ 27 लाख 79 हजार 209 रूपए का प्रीमियम चुकाया, जिसमें 42 हजार 525 किसानों को 40 करोड़ 98 लाख 83 हजार 379 रूपए का फसल बीमा क्लेम बीमा कंपनी द्वारा अभी हाल में दिया गया।
- रबी 2023-24- 77 हजार में से 976 को ही मिला क्लेम...
रबी सीजन 2023-24 में 77 हजार 247 किसानों ने फसल बीमा कराया। जिसमें 38 हजार 699 करोड़ रूपए प्रीमियम जमा किया गया और 976 किसानों को ही 31 लाख 88 हजार का क्लेम मिला।
- रबी 2023-24-81 हजार में से 1200 को मिला क्लेम...
रबी सीजन 2024-25 में जिले में 81 हजार 128 किसानों ने 1 लाख 49 हजार हेक्टेयर का 40 करोड़ 8 लाख प्रीमियम देकर फसल बीमा कराया। इसमें से 1272 किसानों को 24 लाख 89 हजार 799 रूपए का क्लेम कंपनी ने दिया है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 02 सितम्बर 2025


गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा