बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। जब भी कोई नया सीएमएचओ पदस्थ होता है तो उम्मीद की जाती है कि वह स्वास्थ्य विभाग में और उसके जिला मुख्यालय पर चल रही धांधलपट्टी को रोकेगा तथा जो भ्रष्टाचार के आरोप लगते है उनको नियंत्रित करेगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है ?  सीएमएचओ कार्यालय में बैठा बाबूराज हर सीएमएचओ को अपने झांसे में ऐसा लेता है कि वह भी उनके रंग में रंग जाता है! नए सीएमएचओ बनकर आए डॉ. मनोज हुरमाड़े को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि वे इस काकश को तोड़ेंगे और नियमों के विपरीत होने वाली गतिविधियों को नियंत्रित करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ? वे भी अब बहती गंगा में हाथ धोते नजर आ रहे है। जिस तरह से उन्होंने एमपीडब्ल्यू को अकाउटेंट की पोस्ट के लिए अटैच किया है उससे संदेह और सवाल दोनों जन्म ले रहे है?  

- केस स्टडी : 01
लक्ष्मी दोडक़े को हटाकर परसराम को दी जिम्मेदारी...
आमला में संगणक लक्ष्मी दोडक़े से अकाउटेंट का काम लेकर किसी परसराम कापसे को यह जिम्मेदारी दे दी गई है? बताया गया कि परसराम कापसे का मूल काम एमपीडब्ल्यू का है, यह मलेरिया विभाग का एमपीडब्ल्यू है इसका वेतन भी वहीं से निकलता है?

- केस स्टडी : 02
लीना की जगह तुकाराम को बना दिया अकाउटेंट...
सेहरा में पदस्थ संगणक लीना रघुवंशी को अचानक ही अकाउटेंट कार्य से मुक्त कर दिया गया और उनकी जगह तुकाराम ठाकरे को अकाउटेंट की जिम्मेदारी दे दी गई? तुकाराम ठाकरे मूलत कोलगांव सीएससी में एमपीडब्ल्यू के पद पर कार्यरत है, यह सब अटैचमेंट से हुआ है?

- केस स्टडी : 03
वासुदेव उघड़े को चिचोली में दी गई है जिम्मेदारी...
इधर चिचोली में भीमपुर के अकाउटेंट राजेश अगलावे के पास जिम्मेदारी थी। अब उनसे चिचोली की जिम्मेदारी लेकर उनकी जगह पर वासुदेव उघड़े को चिचोली अकाउटेंट की जिम्मेदारी दे दी गई है? बताया गया कि वासुदेव उघड़े सेहरा पीएससी में एमपीडब्ल्यू है। 

- केस स्टडी : 04 
सीएमएचओ कार्यालय में भी आठनेर वाले को जिम्मेदारी...
सीएमएचओ कार्यालय में जो अकाउटेंट का पद है यह जिस भीमराव लोखंडे को पूर्व में दिया गया था, वे संगणक के पद पर है और उनकी मूल पदस्थापना आठनेर में है, लेकिन अटैचमेंट के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल में अकाउटेंट बना दिया है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 11 सितम्बर 2025