(बैतूल) व्हाईट टॉप सडक़ में साईड पटल फिलिंग में सीआरएम की जगह डाल रहे मिट्टी युक्त मुरम , - तीन करोड़ की लागत से बन रही सडक़ की मॉनीटरिंग को लेकर उठ रहे सवाल
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल शहर में बन रही 3 करोड़ लागत की व्हाईट टॉप सडक़ निर्माण को लेकर लगातार सवाल उठते रहे है? अब इस सडक़ में साईड पटल भरने के लिए ठेकेदार द्वारा जिस मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है उस पर भी सवाल उठ रहे है? जेल से लेकर नगरपालिका तक गुरूवार को साईड पटल भरने के लिए जिस मटेरियल का उपयोग किया गया वह तकनीकी दृष्टि से उपयोगी नहीं है, बल्कि इससे समस्याएं खड़ी हो रही है? सडक़ निर्माण को समझने वाले सब इंजीनियर अभय सिंह चौहान का कहना है कि साईड पटल भरने के लिए यहां पर ठेकेदार को सीआरएम का उपयोग करना था, लेकिन जो मटेरियल डाला वह एक तरह से मिट्टी ही है? इसमें कुछ मुरम और पत्थर भी है। इस तरह का मटेरियल बारिश होने पर सडक़ पर कीचड़ और फिसलन का कारण बनेगा। जिसकी वजह से भविष्य में इस पोर्शन में दुर्घटनाएं होगी? यदि यहां पर पेविंग ब्लॉक भी लगाए जाते है तो वह इस मटेरियल पर स्थिर नहीं होगें और उखड़ जाएंगे? इसलिए इस तरह का मटेरियल उपयोग नहीं किया जाना चाहिए? वहीं आश्चर्यजनक बात यह है कि इस सडक़ की मॉनीटरिंग के लिए कंसलटेंसी भी है, लेकिन कोई भी इस तरह के गुणवत्ताहीन काम को लेकर आपत्ति नहीं ले रहा है और इसे होने दे रहा है? वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ और इंजीनियर भी गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों का ना तो कोई ठोस जवाब दे रहे है और ना ही यह बता पा रहे है कि निर्माण संबंधी जानकारी देने वाला बोर्ड नियम अनुसार क्यों नहीं लगाया गया? सबसे बड़ी बात यह है कि इस सडक़ पर कलेक्टर और विधायक आदि ने भी निरीक्षण किया है, लेकिन किसी ने भी बोर्ड को लेकर आपत्ति दर्ज नहीं कराई?
- क्यों बंद है 7 दिन से काम
इधर विगत सात दिन से ... अधिक समय से लल्ली चौक से शिवाजी चौक तक एक लेन बनने के बाद दूसरी लेन का काम शुरू नहीं हो रहा है और इस वजह से इस सडक़ पर होने वाली आवाजाही प्रभावित हो रही है! इस सडक़ पर कई महत्वपूर्ण कार्यालय है, ऐसे में लेटलतीफी से लोग नाराज है?
- क्या होता है सीआरएम...
क्रशर रन मैकडम बेस (सीआरएम बेस) सडक़ निर्माण में उपयोग की जाने वाली एक बेस कोर्स की परत है, जिसमें कुचले हुए पत्थर और महीन पत्थर की धूल का मिश्रण होता है। इस मिश्रण से एक सघन परत बनती है जो कम वायु रिक्ति वाली होती है, जिससे कॉम्पैक्शन और जल निकासी बेहतर होती है। इसे मुख्य रूप से कंक्रीट पेमेंट, ड्राइव वे, साइड वॉक और फुटपाथ के नीचे इस्तेमाल किया जाता है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 12 सितम्बर 2025


गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा