@ऑफ द रिकार्ड... - कप्तान को लंबी पारी खेलना है तो अपने टेबल के सामने की कुर्सिया हटवाए और घर साफ करें...!
बैतूल(हेडलाइन)। उडऩ-छू की सूचनाओं के अनुसार नए कप्तान अपनी इस कप्तानी पारी को लंबा करने के लिए रिसर्च करने में लगे हुए है वे अलग-अलग सोर्स से और रिकार्ड को खंगालकर यह जानने की कोशिश कर रहे है कि उनके पूर्व में कौनसा कप्तान कितनी देर क्रीज़ पर टिका और कैसी पारी खेलकर गया? बताया गया कि वे अपने से पहले के कप्तान के एक वर्ष ही क्रीज़ पर टिकने का कारण जानना चाह रहे है। उनके पहले के कप्तान के भी 8 महीने में आउट हो जाने के कारणों को भी जानना समझना चाह रहे है! वहीं उनके पहले जो महिला कप्तान थी उन्होंने इतनी लंबी पारी कैसे खेली इस पर भी वे पूरा संज्ञान ले रहे है। उसके पहले जो कप्तान रहे है किसका कार्यकाल क्या रहा और कितना रहा, इसको लेकर भी वे गहराई से जानना और समझना चाह रहे है। उडऩ-छू का कहना है कि पिछले कप्तान तो जरूरत से ज्यादा सरल बनने और हर किसी से व्यवहार कुशलता निभाने के चक्कर में आउट हुए है? वहीं उनके पहले के कप्तान अपने थाना प्रभारियों की गलती के कारण हिट विकेट हो गए थे । वहीं उडऩ-छू ने यह बताया कि कप्तान अभी बैतूल की प्रकृति को समझने में लगे हुए है, जिससे कि यहां के चाल चरित्र और चेहरे को बखूबी जान सके। वैसे उडऩ-छू ने भी मुफ्त सलाह दी है। पहले घर साफ करो फिर अपने चेम्बर में अपने टेबल के सामने की तमाम कुर्सियां हटवा दे तो पारी लंबी चलेगी।


गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा