(बैतूल) भोले की अवैध कालोनी में प्लॉट खरीदने वाले लोग हो रहे हैरान परेशान
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बटामा क्षेत्र में आठनेर रोड पर अवैध कालोनियों की भरमार है और इन्हीं कालोनियों में किसी ओमप्रकाश भोले की एक अवैध कालोनी बताई जा रही है? इस कालोनी में जिन्होंने प्लॉट खरीदा था उन्होंने राष्ट्रीय दिव्य दुनिया से
संपर्क कर बताया कि भोले द्वारा जो प्लॉट बेचे गए थे उसका नामांतरण ही नहीं हो रहा है! वहीं उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने एफआईआर जरूर दर्ज कर ली है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है? उसे मौका दिया जा रहा है कि वह सबकुछ मैनेज कर ले। उन्होंने बताया कि इस मामले में जल्द ही वे लोग नए एसपी के पास आकर एक आवेदन और देने वाले है। जिसमें भोले द्वारा भूमि विक्रय में किए गए गोलमाल की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वहीं प्लॉट खरीदने वालों का कहना है कि उनके साथ खुली धोखाधड़ी हुई है, जिसकी पूरी जानकारी एसडीएम कार्यालय में तैनात राजस्व निरीक्षक को है, लेकिन वह भी नए एसडीएम को भोले के संबंध में कोई भी अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन नहीं दे रहा है। इसलिए आगामी मंगलवार को वह सभी जनसुनवाई में पहुंचकर इसकी शिकायत भी करेंगे।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 17 सितम्बर 2025


गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा