(बैतूल) ओमप्रकाश भोले की है एक और अवैध कालोनी जिसमें एफआईआर होना बाकी , - प्रापर्टी ब्रोकर से प्रापर्टी डीलर बने भोले ने प्लॉटिंग में लोगों को लगाया खूब चूना
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। ओमप्रकाश भोले को पहले विभिन्न प्रापर्टी डीलर के लिए दलाली करने के लिए जाना जाता था, फिर भोले ने औने-पौने दामों में जमीनें खरीदकर स्वयं प्लॉटिंग करना शुरू कर दी और इस खेल में उसने तो अंधाधुंध पैसा बनाया, लेकिन जिन लोगों ने वहां प्लॉट खरीदे उनके साथ खुला धोखा हो गया? इसी धोखाधड़ी में पूर्व में बैतूल बाजार थाने में एसडीएम बैतूल के आदेश पर ओमप्रकाश भोले और देवेन्द्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी, यह एफआईआर उस पर बटामा में अवैध कालोनी और अवैध कालोनाईजिंग को लेकर तात्कालीन पटवारी लवप्रित सोनी के आवेदन पर दर्ज की गई थी। वहीं जानकारी यह सामने आ रही है कि बटामा के अलावा बडोरा में भी ओमप्रकाश भोले ने अवैध कालोनाईजिंग की है? जिसकी पूरी जांच पड़ताल हो चुकी है और इस मामले में केवल एसडीएम द्वारा एफआईआर के लिए आदेश करना ही शेष रह गया है?
- एसडीएम का तबादला हो जाने से टल गया था मामला...
बडोरा की अवैध कालोनी के मामले में पहले हल्का पटवारी राजिक अली का तबादला हो गया, फिर इसके बाद बैतूल एसडीएम राजीव कहार का मुलताई तबादला हो जाने के कारण मामला टल गया और ठंडे बस्ते में चला गया है।
- डायवर्सन आरआई को है पूरे मामले की जानकारी...
बताया गया कि ओमप्रकाश भोले के खिलाफ जो दूसरा एफआईआर का मामला पेडिंग चल रहा है, इसकी पूरी जानकारी डायवर्सन आरआई राहुल इवने को है, उनका कहना है कि अब नए एसडीएम के सामने इस प्रकरण को रखा जाएगा।
- लोगों का कहना ओमप्रकाश भोले बहुत ही ढीट है...
जिन लोगों ने ओमप्रकाश भोले के झांसे में आकर उसकी अवैध कालोनी में प्लॉट खरीदे है? उनका कहना है कि यह बहुत ही ढीट व्यक्ति है अपनी बात का धनी नहीं है? जो कहता है उससे मुकर जाता है या टालमटोल करता है, इसलिए इसकी कालोनी में जिन्होंने भी प्लॉट खरीदे वे हैरान-परेशान होकर प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है? स्थिति यह है कि अनेक लोगों के तो नामांतरण भी नहीं हो पा रहे है। ओमप्रकाश भोले को लेकर यह भी सामने आ रहा है कि इसने एक प्लॉट दो-दो , तीन-तीन लोगों को बेच दिए है! जो अलग से जांच का विषय है?
- नए एसडीएम कब लेंगे एक्शन...
बैतूल अनुविभाग में अवैध कालोनी बड़ा मसला है, लेकिन नए एसडीएम इस संबंध में अब तक अपना कोई कदम या एक्शन नहीं दिखा पाए है, लोग उम्मीद कर रहे है कि वे कुछ ठोस कदम उठाएंगे।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 18 सितम्बर 2025


गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा