(बैतूल) पहली बार ठेकेदारी कर रहे एल एन मालवीय ने 3 समूह नलजल योजनाओं का किया सत्यानाश , - 806 करोड़ रूपए लागत वाली परियोजनाओं का ठेका निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत बैतूल जिले में करीब 8 करोड़ से ज्यादा की लागत से 04 समूह नलजल योजनाएं स्वीकृत की गई थी। इन चार समूह नलजल योजनाओं में से तीन नलजल योजनाओं में प्रोग्रेस की स्थिति बहुत ही दयनीय है। अभी हाल ही में कलेक्टर ने समीक्षा की और प्रोग्रेस तेज करने के निर्देश भी दिए, लेकिन तीन नलजल योजनाओं में यह निर्देश कारगार होंगे इसके दूर-दूर तक कोई संकेत नहीं मिल रहे है। बताया गया कि 522 करोड़ लागत की वर्धा समूह नलजल योजना, गढ़ा समूह जल प्रदाय योजना और मेंढा समूह जल प्रदाय योजना का ठेका ही निरस्त हो सकता है और इस संबंध में नोडल एजेंसी जल निगम ने बकायदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। संभावना है कि आने वाले एक महीने में इन तीनों समूह नलजल योजनाओं के टेंडर निरस्त हो जाएंगे। खास बात यह है कि यह तीनों समूह नलजल योजनाओं का ठेका लेने वाले एलएन मालवीय इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड पहली बार स्वयं ठेकेदारी करने आई है और पहली बार में ही इस ठेका कंपनी ने तीन बड़े प्रोजेक्ट ले लिए। इसके पहले यह एलएन मालवीय कंसलटेंसी फर्म के तौर पर काम करती थी। खैर पहली बार ठेका इन्होंने लिया और इसका नुकसान बैतूल जिले को उठाना पड़ा जो नलजल योजनाएं 2024 में ही पूरा हो जाना चाहिए थी वे एक्सटेंशन देने के बाद भी 2025 के सितम्बर माह में भी 50 फीसदी पर नहीं पहुंच पाई है। जल निगम के महाप्रबंधक अविनाश दिवाकर ने बताया कि उक्त ठेका कंपनी को लेकर जल निगम ने कई बार नोटिस दिए और पेनाल्टी भी लगाई, लेकिन इसके बाद भी कंपनी की वर्किंग स्टाईल में कोई बदलाव नहीं आया।
- घोघरी परियोजना - लागत - 278.04
लाभान्वित गांव- 162
वर्क आर्डर- 29 अगस्त 2022
वर्तमान स्थिति- 51 फीसदी पूरा
ठेका कंपनी- विकांत इंजीनियरिंग एण्ड एक्जिम प्रायवेट लिमिटेड
- गढ़ा परियोजना - लागत - ७१.२४ करोड़
लाभान्वित गांव- ५१
वर्क आर्डर- १४ मार्च २०२३
वर्तमान स्थिति- ३५ फीसदी पूरा
ठेका कंपनी- मेसर्स एल एन मालवीय इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड।
- वर्धा परियोजना-लागत- १३४.५९ करोड़
लाभान्वित गांव- ९१
वर्क आर्डर- १४ मार्च २०२३
वर्तमान स्थिति- २५ फीसदी पूरा
ठेका कंपनी- मेसर्स एल एन मालवीय इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड।
- मेंढा परियोजना - लागत - ३२२.९८ करोड़
लाभान्वित गांव- २४१
वर्क आर्डर- १४ मार्च २०२३
वर्तमान स्थिति- १७ फीसदी पूरा
ठेका कंपनी- मेसर्स एल एन मालवीय इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 19 सितम्बर 2025


गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा