बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। युवक कांग्रेस के लिए हो रहे चुनाव में करीब तीन माह पहले वोटिंग हुई थी और अब सामने आ रहा है कि जो वोटिंग हुई थी उसमें कितने वोटर एक्सेपटेड हुए कितने वोटर इनवेलिड हुए और कितने वोटर होल्ड हो गए? जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोटर बैतूल विधानसभा में इनवेलिड और होल्ड हुए है। जिले में 22 हजार 851 वोटर इनवेलिड की श्रेणी में है और 3958 होल्ड की श्रेणी में है।  ऑनलाईन तरीके से तीनों तरह के वोटर की लिस्ट जारी की गई है। अब कहा जा रहा है कि जिनके वोट होल्ड हुए है या इनवेलिड हुए है उन्हें पुन: सुधार का मौका दिया जा सकता है। 
वोटर रिजेक्ट का कारण इनवेलिड मेम्बरशिप, इनवेलिड आईडी नेम, रिलेटिव नेम, नो फेस इन फोटो, डुप्लीकेट आईडी, डीओबी आईडी, मिस मैच, डुप्लीकेट फोटो, ओवर ऐज, इनवेलिड नेम और इनवेलिड वीडियो बताए जा रहे है। ठीक इसी तरह होल्ड हुए नाम को लेकर इनवेलिड आईडी नंबर, इनवेलिड आईडी फोटो आदि को कारण बताया जा रहा है? जिन वोटर को ऑन होल्ड किया गया है उन्हें सुधारने के लिए फिर से युवक कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण द्वारा समय सीमा दिए जाने की चर्चाए है। इसके बाद प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, जिला महासचिव और ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी होगी। प्रदेश अध्यक्ष के लिए टॉप-3 उम्मीदवारों का नाम का पैनल बनाकर दिल्ली भेजा जाएगा, वहां इंटरव्यू के बाद युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का चयन होगा। माना जा रहा है कि अक्टूबर अंत में या नवम्बर के प्रथम सप्ताह में नामों की घोषणा हो सकती है। बैतूल जिले से जिलाध्यक्ष के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें प्रदीप कोकाटे, संजय यादव, कमलेश यादव, राहुल परते, विपुल पवार, तुलसी उईके शामिल है। वहीं प्रदेश महासचिव के लिए जितेन्द्र सिंह इवने, दिगम्बर पारधी, आशुतोष आर्य, योगेश एरूल का नाम है। प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ रहे युवा नेता जितेन्द्र सिंह इवने ने बताया कि जो ऑन होल्ड वोटर है उन्हें सुधार का मौका दिया जा सकता है। उनका कहना है कि रिजल्ट संभवत इस माह के अंत में या अगले माह के पहले हफ्ते में आ जाएंगे। गौरतलब रहे कि इस ऑनलाईन चुनाव प्रक्रिया में प्रत्याशी को ही वोटर बनाकर देना था जिसमें एक वोटर बनाने के लिए 50 रूपए का शुल्क रखा गया था।
 
- यह है विधानसभा इनवेलिड और होल्ड की संख्या...
1 - ऑनहोल्ड में बैतूल विधानसभा में 2982, आमला में 2479, मुलताई में 1375, भैंसदेही 788, घोड़ाडोंगरी में 1404 वोटर शामिल है। इस तरह से सबसे ज्यादा बैतूल विधानसभा में सबसे ज्यादा ऑन होल्ड है। 
2 - इन वेलिड वोटर में बैतूल विधानसभा से 9780, आमला से 3801, भैंसदेही से 4005, घोड़ाडोंगरी से 497, मुलताई से 1294 वोटर शामिल है।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 07 अक्टूबर 2025