(बैतूल) सडक़ परिवहन मंत्री ने मान लिया बदहाल है फोरलेन अब कलेक्टर को टोल टैक्स वसूली बंद कराना चाहिए , - फोरलेन का घटिया निर्माण शुरूआत से ही नजर आ रहा है फिर भी स्थानीय जनप्रतिनिधि मौन रहे
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल-औबेदुल्लागंज फोरलेन में बैतूल से भौंरा तक सफर करने के बाद केन्द्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडक़री ने मान लिया है कि यह फोरलेन बदहाल है? अब ऐसी स्थिति में कुण्डी टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल वसूली गैर कानूनी है और इसे बंद कराना बैतूल कलेक्टर की जिम्मेदारी है? मंत्री गडक़री ने 28 अक्टूबर को औद्योगिक संगठन सीआईआई के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सडक़ खराब है और हादसों की संख्या बढ़ रही है तो अधिकारियों का परमानेंट ऑडिट करो, देखो उसने कैसे काम किया है।
ऐसे अधिकारियों का प्रमोशन नहीं करो। जो काम किया है उसका परफानेंस ऑडिट होना चाहिए। उन्होंने बैतूल-भोपाल सडक़ को लेकर मंत्रालय के सचिव को पत्र भेजा है। गडक़री ने कहा है कि मैं नागपुर से बैतूल के फारेस्ट एरिया में गया था। बैतूल से इटारसी के मध्य 8 किलोमीटर सडक़ फारेस्ट क्लीयरेंस के कारण बंद है। रास्ते की क्वालिटी भी बैतूल से आगे ठीक नहीं है। मैंने प्रोजेक्टर डायरेक्टर और रीजनल ऑफिसर को बुलाकर पूछा है कि यह क्वालिटी कैसी है तुम्हे दिखती नहीं है क्या? कान्ट्रेक्टर से हफ्ता मिल रहा है कि इस सडक़ की जो डिफेक्ट क्वालिटी है उसमें टेकेदार की वजह अधिकारी के पीछे लगना पड़ेगा? बैतूल जिले के नागरिकों का कहना है कि अब इस स्थिति में बैतूल-भोपाल फोरलेन पर जो कुण्डी में टोल प्लाजा शुरू किया गया है उसे बंद कराना चाहिए और यह जिम्मेदारी बैतूल कलेक्टर की है?
नियम कायदों के जानकार अधिवक्ता अजय दुबे का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने गाईडलाईन जारी की थी कि जो फोरलेन बदहाल है उसमें टोल टैक्स वसूल नहीं किया जाए इसके बावजूद टोल टैक्स की वसूली होना गैर कानूनी है। उनका कहना है कि इस टोल टैक्स वसूली को तत्काल बंद किया जाना चाहिए। वहीं जागरूक नागरिक आबिद खान का कहना है कि पिछले डेढ़ वर्ष से इस हाईवे पर जो फोरलेन बना है उसको लेकर सवाल उठ रहे है, लेकिन इसके बाद भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया। वहीं कंपनी ने 6 माह पहले यहां पर टोल वसूली शुरू कर दी। जबकि इस टोल वसूली को लेकर हर स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुआ, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस टोल वसूली को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। इस बात से पूरे जिले में लोगों में नाराजगी है। घटिया फोरलेन पर टोल वसूलना गैर कानूनी है।
- कलेक्टर अब एफआईआर कराएं...
टोल की शुरूआत पर सबसे पहले मैंने ही आवाज उठाई थी, इसके बाद कांग्रेस ने आंदोलन किया आम नागरिकों ने विरोध किया। अब जब केन्द्रीय मंत्री ही इस फोरलेन को घटिया बता चुके है तो ऐसे में ठेकेदार और एनएचएआई के अफसरों पर कलेक्टर को एफआईआर कराना चाहिए।
सुखदेव पांसे, पूर्व केबिनेट मंत्री।
- नियम से कुण्डी में टोल नहीं लग सकता...
टोल प्लाजा के लिए जो गाईडलाईन है और दो टोल के मध्य जो निर्धारित दूरी है उसके अनुसार तो कुण्डी में टोल प्लाजा ही नहीं बन सकता। बैतूल में जो भी टोल वसूली हो रही है सब नियमों के खिलाफ है चाहिए वह कुण्डी का टोल हो या गढ़ा में बना टोल प्लाजा हो सब नियम से अवैध है और हमने दोनों टोल प्लॉजा को लेकर विरोध दर्ज कराया है।
हेमंत वागद्रे, पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस ।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 01 नवंबर 2025


47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर भारत लौटा ‘नंदा देवी’ जहाज
चांदी में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा
सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर हुआ
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बवाल, स्टार खिलाड़ी ने चयन पर उठाए सवाल
डोंगरगढ़ में सिलेंडर संकट, नवरात्र से पहले होटल कारोबार पर खतरा