(बैतूल) हर विधानसभा का विजन डाक्यूमेंट बनाने के लिए दौड़ाए जा रहे है अब कागजी धोड़े , - जिस फारमेट पर विजन की कसरत हो रही उसमें नई संभावनाओं जैसा कुछ भी नहीं
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का विजन डाक्यूमेंट बनाया जा रहा है और इसके लिए करीब चार माह पहले घोषणा हुई थी, लेकिन अभी तक विजन डाक्यूमेंट बनाए जाने को लेकर कुछ भी कोई ठोस काम नहंी हुआ है। स्थिति यह है कि किस तरह से और किस पैरामीटर विजन डाक्यूमेंट बनाया जाएगा, इसको लेकर अभी कागजी घोड़े ही दौड़ाए जा रहे है। नर्मदापुरम संभाग के प्रभारी और अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग की ओर से उप सचिव ऊर्जा विभाग मंदाऱ पुराणिक ने 3 अक्टूबर को नर्मदापुरम संभाग आयुक्त को इस विजन डाक्यूमेंट को लेकर कागजी कसरत कर अवगत कराने के लिए कहा है। इस कागजी कसरत में विधायकों के साथ समीक्षा के बाद विकास कार्यो को चिन्हित कर संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद नर्मदापुरम के संभागीय प्रभारी को भी अवगत कराना है। इस विजन डाक्यूमेंट के लिए तीन तरह के फारमेट बतए गए है। यह फारमेट विधानसभा क्षेत्र की जानकारियों को लेकर है। इसमें पहले फारमेट में विधानसभा का नाम, क्रमांक, नक्शा, जनसंख्या, महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन केन्द्र, मेले आदि की जानकारी सहित जिले की प्रमुख फसलें, उद्योग की जानकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आपूर्ति सहित सरकारी सेवाओं की जानकारी, इंटरनेट सेवा प्रादत्त की जानकारी मांगी गई है। वहीं एक अन्य फारमेट में विधानसभा के विजन और कार्ययोजना बनाए जाने को लेकर औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन, खनिज संसाधन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम, उद्यम, कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रंस्करण, तकनीकी कौशल, शिक्षा रोजगार, जनजातीय कार्य, पर्यावरण आदि की जानकारी भी मांगी गई है।
- नए संभागीय प्रभारी ने अब तक माननीयों के साथ एक भी बैठक नहीं ली...
अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी के रिटायरमेंट के बाद नर्मदापुरम संभाग के जिलों में माननीयों के साथ समीक्षा बैठक बंद हो गई। लगभग 4 माह से ज्यादा का समय हो रहा है कि एक भी बैठक नहीं हुई है। आखरी बैठक नर्मदापुरम जिले में हुई थी उसके बाद कोई बैठक नहीं हुई। जो नए संभागीय प्रभारी बनाए गए उन्होंने भी एक भी समीक्षा बैठक नहीं ली।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 03 नवंबर 2025


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल