(भोपाल) अखिल भारतीय साहित्य परिषद अधिवेशन का पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे शुभारंभ , - रीवा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 17वां त्रिवार्षिक अधिवेशन आज से, बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हो रहे शामिल
भोपाल(हेडलाइन)/नवल वर्मा । भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज मध्य प्रदेश के रीवा दौरे पर हैं। पूर्व राष्ट्रपति रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय साहित्य परिषद अधिवेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे हैं।
इस भव्य आयोजन के शुभारंभ समारोह में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का मुख्य अतिथि के गरिमामय उपस्थिति में होगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस साहित्यिक महाकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 1200 से अधिक प्रख्यात साहित्यकार भाग ले रहे हैं।
इसके साथ ही इस आयोजन में 20 से अधिक पद्म विभूषण से सम्मानित महान विभूतियां भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। यह आयोजन रीवा के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण होगा, जहां साहित्य, संस्कृति और संवाद का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 07 नवंबर 2025


राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
CG बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में लिखा गया भावुक नोट, सोशल मीडिया पर वायरल