बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा।  बडोरा के आगे आठनेर रोड तेड़ा जोड़ पर भरकावाड़ी पटवारी हल्के में जो बालाजी विहार कालोनी सामने आ रही है। उसको लेकर यह भी स्पष्ट हो रहा है कि इस कालोनी के पास किसी तरह की कोई वैद्यानिक अनुमतियां नहीं है। टीएनएसपी और बैतूल एसडीएम कार्यालय में इस कालोनी को लेकर जानकारी ही नहीं है तो अनुमति होना दूर की बात है। वहीं भरकावाड़ी के पटवारी का कहना है कि उसके क्षेत्र में इस तरह की कालोनी तो कट रही है, लेकिन वह अभी इस क्षेत्र में नया आया है इसलिए उसे इसकी जानकारी नहीं है। वहीं दूसरी ओर जिस हिसाब से दीपावली के समय कालोनी का विज्ञापन का प्रकाशन हुआ है और बुकिंग की जा रही है, इसके आधार पर पटवारी से प्रतिवेदन लेकर तत्काल इस कालोनी को प्रबंधन में ले लिया जाना चाहिए? इसकी वजह यह है कि यदि एक बार लोगों ने यहां पर प्लॉट खरीद लिए तो वे बाद में प्रबंधन में उलझ जाएंगे। कालोनी विकास की अनुज्ञा ना लेने से इस कालोनी के कारण शासन को कम से कम 50 लाख का नुकसान हो रहा है? अब ऐसी स्थिति में बैतूल एसडीएम अभिजीत सिंह, तहसीलदार गोवर्धन पाठे, डायवर्सन आरआई राहुल इवने और हल्का पटवारी धुर्वे की जिम्मेदारी है कि वे तुरंत एक्शन मोड पर आए और इस कालोनी पर लीगल एक्शन ले? सबसे पहले तो इस कालोनी को प्रबंधन में लिया जाना चाहिए फिर इसका लैंड यूज देखा जाना चाहिए? क्योंकि सूचनाएं यह मिल रही है किय यह ग्रीन बेल्ट की जमीन है। दूसरी बात यह है कि कालोनाईजर को नोटिस देकर पूछा जाना चाहिए कि बिना कालोनी विकास के अनुज्ञा से इस तरह से कालोनी का विज्ञापन क्यों प्रकाशित कराया गया? इस तरह से प्रचार-प्रसार कराने की उनकी मंशा क्या है? वैसे जिस शख्स द्वारा यहां पर कालोनी काटाने का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह पूर्व में भी अवैध कालोनियां बना चुका है और उसकी राजस्व अमले में अच्छी पकड़ है! इसलिए उसके खिलाफ प्रबंधन में और एफआईआर जैसी कार्रवाई नहीं होती है? वर्तमान एसडीएम अभिजीत सिंह बैतूल से तबादला होकर जा चुके पूर्व एसडीएम राजीव कहार की तरह नहीं है। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि इस तरह की अवैध कालोनार्ईजिंग पर वे ठोस कार्रवाई करेंगे और त्वरित एक्शन लेंगे? वहीं डायवर्सन आरआई राहुल इवने का कहना है कि उन्होंने भरकावाड़ी के पटवारी को भी शुक्रवार को फोन किया है और कहा है कि जल्द से जल्द प्रतिवेदन बनाकर भेजे जिससे कि इसे एसडीएम के समक्ष रखकर उक्त कालोनी और कालोनाईजर पर एफआईआर और प्रबंधन जैसी कार्रवाई की जा सके । 
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 08 नवंबर 2025