(बैतूल) कालोनाइजिंग के लिए उपयोग वाली बटामा की जमीन पर कब्जे का खेल , - मामले में भूमि स्वामी महिला ने बैतूलबाजार थाने पहुंचकर की शिकायत
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बैतूल शहर के आसपास बटामा, बडोरा, भरकावाड़ी आदि ऐसे हल्के है जहां खेत की जमीन अब हर लिहाज से कालोनाईजिंग के लिए उपयुक्त मानी जाती है और इसलिए इस क्षेत्र में जमीनों के भाव आसमान छू रहे है। यहां की खेती की जमीन पर कई भू-माफिया और कालोनाईजरों की नजरें जमी रहती है। जैसे ही मौका मिलता है तो यह कालोनाईजर और भू-माफिया अपनना खेल दिखाना शुरू कर देते है? वे पारिवारिक वाद-विवाद या झगड़े का फायदा उठाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते है? ऐसे ही एक मामले को लेकर बैतूलबाजार थाने में शिकायत हुई है, जिसमें एक महिला ने उसकी जमीन पर बेजा कब्जा किए जाने को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। बटामा निवासी रामप्यारी बुखारे ने बैतूलबाजार थाने में जो आवेदन दिया है उसमें आरोप लगाया कि उसकी अनुमति के बिना ही उसकी जमीन को बेचने का षडय़ंत्र किया गया है और उस जमीन पर जबरन कब्जे करने का प्रयास किया जा रहा है? महिला ने जो आवेदन दिया है उसके मुताबिक उसके चार पुत्र है, उसका मकान बटामा स्थित खेत में ही बना हुआ है। उसका जो छोटा पुत्र रितेश बुखारे वह किसी शेख आसिफ के साथ मिलकर जबरन पारिवारिक जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है और जो साथ में शेख आसिफ है वह बोल रहा है कि जमीन उसने खरीद ली है? यदि कोई कब्जा लेने से रोकेगा तो वह ठीक नहीं है? वह तरह-तरह की धमकियां भी दे रहा है? उक्त महिला का कहना है कि इस पैतृक जमीन पर चार पुत्र और तीन पुत्रियों का अधिकार है अभी किसी तरह का बंटवारानामा नहीं हुआ। ऐसी स्थिति में बिना सभी की सहमति के ना ही जमीन बेची जा सकती है और ना ही कोई इस पर कब्जा कर सकता है?
- कालोनाईजिंग में उपयोगी जमीनों में भू-माफिया बहन बेटियों को खूब करते है तलाश...
बैतूल में एक ट्रेंड बन गया है कि जो भी जमीन से जुड़े भू-माफिया या कालोनाईजर है वे बेशकिमती पारिवारिक जमीनों में पुरूष सदस्य से ज्यादा महिला सदस्यों की तलाश करते है? विशेषकर बहन बेटियों पर फोकस करते है, उन्हें भडक़ाते है? जमीन के मूल्य बताकर लालच देते है और फिर घेराबंदी कर उनसे रजिस्ट्री करवाकर अपना खेल दिखाते है आजकल यह ट्रेंड खूब चल रहा है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 09 नवंबर 2025


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल