(बैतूल) बालाजी विहार के कालोनाईजर को एसडीएम कार्यालय पर पूरा भरोसा की एक्शन नहीं होगा , - क्षेत्र के पटवारी ने ना तो रिपोर्ट भेजी और ना ही एसडीएम कार्यालय से कोई नोटिस जारी हुआ
बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। भरकावाड़ी में तेड़ा जोड़ पर बनाई जा रही बालाजी विहार कालोनी में किसी भी तरह की कोई वैद्यानिक अनुमति नहीं है! इसके बावजूद कालोनाईजर का भरोसा गजब है? उसका मानना है कि कुछ भी हो जाए बैतूल एसडीएम कार्यालय में जो उसके शुभचिंतक है वे उस पर कोई एक्शन नहीं होने देंगे? केवल नोटिस-नोटिस का खेल चलते रहेगा? उसका भरोसा इसलिए है कि हमलापुर में खसरा नंबर 332/2 की अवैध कबीरधाम कालोनी में लगभग तमाम प्लॉट बेच दिए, लेकिन पूर्व एसडीएम राजीव कहार, आरआई राहुल इवने और तात्कालीन पटवारी केवल नोटिस-नोटिस खेलते रहे? वर्तमान एसडीएम को लेकर भी उसका मानना है कि यह साहब तो वैसे ही किसी भी मामले में हाथ नहीं डालते इसलिए नोटिस से ज्यादा कुछ होगा नहीं? उसका यह बिंदास रवैया बताता है कि अवैध कालोनी को लेकर प्रशासनिक सिस्टम में किस तरह से स्थितियां है? बैतूल शहर और उसके आसपास पिछले एक से डेढ़ वर्ष में उन्हीं कालोनियों में थोड़ा सा एक्शन देखने में आया, जिसमें कलेक्टर ने अपने मुखबिर से मिली विशेष सूचना के आधार पर दल-बल के साथ जाकर एक्शन दिखाया था और मामले को एफआईआर तक पहुंचाया था। इसके अलावा किसी भी मामले में किसी तरह का कोई एक्शन देखने में नहीं आया। सबसे बड़ी बात यह है कि बैतूल विधायक के हवाले से कलेक्टर का एक कथित मौखिक आदेश का हवाला देकर अब तो प्रबंधन की कार्रवाईयां भी बंद कर दी गई है? जबकि अन्य एसडीएम क्षेत्र में पिछले डेढ़ वर्ष में कई कालोनियों पर प्रबंधन की कार्रवाई की गई, लेकिन बैतूल एसडीएम कार्यालय में राहुल इवने बैतूल से जा चुके एसडीएम राजीव कहार की गाईड लाईन के अनुसार कालोनियों को प्रबंधन में ही नहीं ले रहे है? इसलिए बालाजी विहार का कालोनाइजर जानता है कि उसकी अवैध कालोनी पूरी तरह से बिक जाएगी, ना उस पर एफआईआर होगी और ना ही कालोनी को प्रबंधन में लिया जाएगा? उस क्षेत्र का पटवारी अपने आप को नया बताकर कायदे से रिपोर्ट तक नहीं भेज रहा है? यदि रिपोर्ट भेजी जाती तो कम से कम नोटिस-नोटिस का खेल हो जाता और किसी दिन कालोनाईजर चुपचाप एसडीएम कार्यालय आकर सबकुछ मैनेज कर लेता। खैर यह कालोनी इस बात का दृष्टांत है कि एसडीएम कार्यालय में यदि अच्छी पकड़ हो तो कालोनी बनाने और प्लॉट काटकर बेचने के लिए किसी तरह की वैद्यानिक अनुमति लेने की जरूरत नहीं है?
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 11 नवंबर 2025


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल