बैतूल(हेडलाइन)/नवल वर्मा। बडोरा क्षेत्र में कालोनाईजिंग कर कई लोगों को उलझा चुके कथित अवैध कालोनाईजर ओम प्रकाश भोले को लेकर यह सामने आ रहा है कि इनके खिलाफ अभी एक प्रकरण और बाकी है जिसमें एफआईआर दर्ज होना है? बताया जा रहा है कि जल्द ही यह मामला भी जो नए एसडीएम अभिजीत सिंह है उनके सामने पहुंचने वाला है? पूर्व एसडीएम राजीव कहार ने बैतूल से मुलताई तबादले के चार दिन पहले आरआई राहुल इवने को निर्देश दिए थे कि इस दूसरे मामले में भी एफआईआर दर्ज कराने बैतूल तहसीलदार के लिए निर्देश पत्र बनाए? चूंकि आर आई राहुल इवने की जो कार्यप्रणाली वह इतनी सुस्त है कि एसडीएम का तबादला हो गया और आज तक तहसीलदार के लिए एफआईआर वाला निर्देश पत्र ही नहीं बना पाए? खैर अब यह मामला एसडीएम अभिजीत सिंह के संज्ञान में आने की बात कही जा रही है। अभिजीत सिंह को लेकर कहा जाता है कि वे बेहद ईमानदार अधिकारी है और नियम प्रक्रिया से ही काम करते है। उनका शाहपुर पोस्टिंग का जो फीडबैक है उसे देखते हुए माना जा रहा है कि जल्द ही ओमप्रकाश भोले पर एक और एफआईआर दर्ज होगी? जानकारी के मुताबिक पूर्व में भी एसडीएम राजीव कहार बैतूल थाने में ओम प्रकाश भोले पर अवैध कालोनाईजिंग और फर्जीवाड़े को लेकर एफआईआर दर्ज करा चुके है। अब इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर ओम प्रकाश भोले को न्यायालय में पेश किया है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है? खैर जो भी हो लेकिन ओमप्रकाश भोले जैसे अवैध कालोनाईजरों की वजह से अपनी वर्षो की जमा पूंजी लगाकर मकान बनाने के लिए प्लॉट खरीदने वाले खासे हैरान परेशान हो रहे है? ओम प्रकाश भोले को लेकर तो बताया गया कि बडोरा में इसने जो अपने पार्टनर के साथ कालोनी काटी थी उसमें खरीदने वाले को जो प्लॉट मौके पर दिखाया था वह किसी और का ही खसरे में नजर आ रहा है। आरोप तो यहां तक लगते है कि ओमप्रकाश भोले एण्ड पार्टी ने जितना रकबा था उससे ज्यादा के प्लॉट बेच दिए है? अब जो भी हो लेकिन राजस्व विभाग और क्षेत्र के पटवारी की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह ओमप्रकाश भोले जैसे अवैध कालोनाईजर का शिकार बने और अपनी वर्षो की मेहनत की कमाई लुटा चुके लोगों को न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी से ओमप्रकाश भोले और उसके पार्टनर्स के तमाम खसरों में विस्तृत जांच पड़ताल करें और प्लॉट खरीदने वालों को राहत दिलवाए? ओम प्रकाश भोले से जो भी पीडि़त है वह राष्ट्रीय दिव्य दुनिया से भी संपर्क कर सकता है, उसकी पीड़ा और मामले को प्रशासन तक ले जाने का काम राष्ट्रीय दिव्य दुनिया करेगा, जिससे कि उन्हें न्याय मिल सके।
नवल वर्मा हेडलाइन बैतूल 12 नवंबर 2025